फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather rain in Shimla in the evening weather will remain bad till 22 August

Himachal Weather: प्रदेश में कई दिनों बाद खिली धूप, शाम को शिमला में बरसे बादल, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Fri, 16 Aug 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 07:38 PM IST
सार

हिमाचल में शाम करीब सवा पांच से छह बजे तक शाम के समय राजधानी शिमला में बारिश हुई। प्रदेशभर में 58 सड़कें, 31 ट्रांसफार्मर और चार पेयजल योजनाएं अभी भी बंद चल रही हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather rain in Shimla in the evening weather will remain bad till 22 August
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेशभर के ज्यादातर इलाकों में कई दिनों बाद शुक्रवार को धूप खिली। शाम करीब सवा पांच से छह बजे तक शाम के समय राजधानी शिमला में बारिश हुई। शनिवार को कई क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, 15 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम साफ रहा। उधर, प्रदेशभर में 58 सड़कें, 31 ट्रांसफार्मर और चार पेयजल योजनाएं अभी भी बंद चल रही हैं।

विज्ञापन




शुक्रवार को शिमला में सुबह से शाम साढ़े चार बजे तक धूप खिली रही। शहर में एकाएक धुंध और बादल छा गए और सवा पांच बजे बारिश शुरू हुई। छह बजे बारिश थमने के बाद फिर धुंध छा गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वीरवार रात को डलहौजी में 62, पालमपुर में 56, कांगड़ा में 28, नाहन में 18, धर्मशाला में 17, मनाली में 6 और सोलन में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम 17.0, कल्पा में 15.2, धर्मशाला में 18.5, ऊना में 23.0, नाहन में 25.2, सोलन में 20.5, मनाली में 17.9, कांगड़ा में 20.8, मंडी में 23.3, बिलासपुर में 24.4, हमीरपुर में 24.1 और चंबा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  36.4
हमीरपुर  33.6
बिलासपुर  33.5
कांगड़ा  33.0
मंडी  32.4
नाहन 30.1
मनाली 27.4
धर्मशाला 27.0
शिमला 24.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed