फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Rain in plains districts and snowfall in hilly regions are forecast from March 15 to 20

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कई इलाकों में हुई बारिश, जानें मौसम अपडेट विस्तार से

Sun, 15 Mar 2026 03:16 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/सिस्सू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/सिस्सू। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Mar 2026 03:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में रविवार से यानि आज 15 से 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, रविवार को शिमला, कुल्लू और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Rain in plains districts and snowfall in hilly regions are forecast from March 15 to 20
राजधानी शिमला में बारिश का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 से 20 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ चार अन्य दर्रा में ताजा हल्की बर्फबारी हुई है। शिंकुला दर्रा, बारालाचा दर्रा और कुंजम दर्रा में फाहे गिरने से तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन




रविवार को शिमला, कुल्लू और मंडी जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16, 18 और 19 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम में आने वाले इस बदलाव से तापमान में कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी जिलों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 16, 18, 19 और 20 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


15, 16 व 18 मार्च को कई जिलों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना तापमान
शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, भुंतर में 9.4, कल्पा में 3.5, धर्मशाला में 13.5, ऊना में 12.8, नाहन में 13.7, पालमपुर में 11.0, सोलन में 10.4, मनाली में 8.6, कांगड़ा में 12.8, मंडी में 12.7, बिलासपुर में 14.0, कुफरी में 8.1, कुकुमसेरी में 3.1, बरठीं में 11.9, कसाैली में 13.9, पांवटा साहिब में 18.0, सराहन में 7.7, देहरागोपीपुर में 15.0, ताबो में 0.2 और नेरी में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ऊना में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश, किसानों ने ली राहत की सांस
मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। ऊना जिले में बारिश का सिलसिला दोपहर बाद से शुरू हुआ। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, किसानों ने भी बारिश होने पर राहत महसूस की है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

नाहन में मौसम ने बदली करवट, बादलों ने दी गर्मी से राहत
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में रविवार को मौसम के मिजाज बदलने से स्थानीय लोगों को मार्च महीने की तपिश से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच शनिवार रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया है। बादल छाने और हल्की ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे चिलचिलाती धूप से परेशान शहरवासियों ने सुकून की सांस ली। मौसम में आए इस बदलाव से समूचे क्षेत्र में शीतलता बढ़ गई है और खुशनुमा माहौल बना हुआ है।

मौसम ने ली करवट, सोलन में हुई रिमझिम बारिश
बीते कई दिनों जिले में चल रहे ड्राई स्पेल के बाद मौसम ने करवट बदल ली है। सोलन में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी बीच बीच में बारिश हो रही है, लेकिन लोगों अब पड़ रही शुरुआती गर्मी से राहत मिल गई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट होनी शुरू हो गई है।

जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, ठंड ने फिर दी दस्तक
जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में रविवार को मौसम खराब रहा। दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग, कोकसर, रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजम, शिंकुला, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर और चंद्रा घाटी के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी हुई और ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। जबकि कुल्लू-मनाली सहित निचले इलाकों में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। इस दौरान सैलानियों ने ख्खूब मस्ती की और बर्फबारी होने से पुलिस ने पर्यटक वाहनों को मनाली के लिए वापस रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed