फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Rain in Himachal from 26th monsoon expected to arrive on 28th

Himachal Weather: हिमाचल में 26 से बारिश, 28 को मानसून पहुंचने के आसार, 24-25 जून को खिलेगी धूप

Sun, 23 Jun 2024 11:53 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:53 AM IST
सार

हिमाचल में रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है। मानसून सूबे में कब तक पहुंचेगा ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Himachal Weather Rain in Himachal from 26th monsoon expected to arrive on 28th
शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है।  शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून से प्रदेश में बारिश शुरू होगी। 27 और 28 जून को अधिक बारिश होने के आसार हैं। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को कई जगह बादल बरसेंगे। 24 और 25 जून को मौसम साफ बना रहेगा।
विज्ञापन


उधर शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 19.5, भुंतर में 17.1, धर्मशाला में 23.5, ऊना में 22.7, नाहन में 24.0, सोलन में 18.4, मनाली में 13.6, कांगड़ा में 21.7, मंडी में 21.2, बिलासपुर में 22.1, हमीरपुर में 21.3, चंबा में 19.9, डलहौजी में 15.2, धौलाकुआं में 24.4, कसौली में 19.2, देहरा गोपीपुर में 26.0 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्षेत्र   अधिकतम पारा
ऊना  39.4 
बिलासपुर  37.5
हमीरपुर  37.2 
धौलाकुआं 36.9
कांगड़ा 35.6
चंबा   35.6
मंडी      34.8
नाहन 34.1
धर्मशाला 32.4
सोलन 30.0
शिमला 26.4  
मनाली 26.2


 

रोहतांग में गिरे फाहे, निचले इलाकों में बारिश
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के निचले इलाके में शनिवार को भी बारिश हुई है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में फाहे गिरने से ठंड पड़ गई है। कुल्लू में तीसरे दिन भी बारिश नहीं हुई है। आसमान में बादल के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। वर्ष 2023 में सामान्य से चार दिन पहले 24 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। 2023 में मानसून ने भारी तबाही की थी।24 जून से 6 अक्तूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed