फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain and snowfall forecast in high altitude areas of five districts, movement between Darcha

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, डिंफुक में -21 डिग्री तक गिरा न्यूनतम पारा

Mon, 02 Dec 2024 05:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 05:27 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain and snowfall forecast in high altitude areas of five districts, movement between Darcha
कोकसर में जम गया नाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के लाहाैल-स्पीति, चंबा, किन्नाैर, कांगड़ा व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज व कल हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में आगामी सात दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 4 दिसंबर से सभी भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है। उधर, मनाली-लेह नेशनल हाईवे-03 पर दारचा-सरचू के बीच हुई ताजा बर्फबारी और सड़क पर ब्लैक आइस जमने के कारण इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


लाहौल को स्पीति से जोड़ने वाली कोकसर-लोसर सड़क को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, दारचा-शिंकुला सड़क में वाहनों की आवाजाही का समय दोनों ओर से सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 1:00 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। इस दौरान सभी वाहन चालकों को दारचा में पुलिस चेक पोस्ट में अपना नाम और पता दर्ज करना होगा, जिससे आपात स्थिति में पुलिस टीम उनकी सुरक्षा के लिए समय पर मदद को पहुंच सके।
विज्ञापन

 

कड़ाके की ठंड से लाहौलवासी परेशान
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड से लाहौलवासी परेशान हैं। दिन को शीतलहर चल रही है। समुद्रतल से 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा से सटे डिंफुक और कोकसर में जिंदगी जाम होने लगी है। रात को डिंफुक का न्यूनतम तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे और कोकसर में शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क रहा है। रोहतांग दर्रा में पिछले दिनों हुई ताजा बर्फबारी के बाद तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इस कारण घाटी के नालों और नलों का पानी जमना शुरू हो गया है। कोकसर में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सैलानी नालों में जमी बर्फ को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही रोहतांग दर्रा व घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फ की सफेदी का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों के साथ सैलानियों को बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।

 

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 4.7, भुंतर 2.6, कल्पा -0.8, धर्मशाला 9.0, ऊना 5.2, नाहन 10.1, पालमपुर 5.5, सोलन 3.5, मनाली 3.1, कांगड़ा 6.5, मंडी 5.5, बिलासपुर 6.3, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुकुमसेरी -6.2, भरमाैर 4.6, सेऊबाग 2.3, धाैलाकुआं 7.1, बरठीं 3.8, समदो -3.9, सराहन 7.0, देहरा गोपीपुर 9.0 व ताबो में -6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed