Himachal Weather: हिमाचल में सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, जाहलमा नाले में आई बाढ़
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दाैर जारी है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, लाहाैल-स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ है। नाले में भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से क्षेत्र की सिंचाई योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। पेयजल योजनाओं के पाइप बह गए हैं। कई पेड़ भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे लगातार धंस रहे लिंडूर गांव को और ज्यादा खतरा पैदा हो गया है। जाहलमा नाले में बाढ़ आने से भूमि कटाव हो रहा है। इससे लिंडूर गांव की पहाड़ी के धंसने की रफ्तार तेज होने का खतरा बढ़ गया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विभाग के अनुसार 21, 24 और 27 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22, 23, 25 और 26 जून अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दाैरान कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा,बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बीती रात को कांगड़ा में 87.8, नगरोटा सूरियां 56.4, जोगिंदरनगर 54.0, गुलेर 40.8, नादौन 30.0, सुजानपुर टीहरा 28.5, बैजनाथ 28.0, पालमपुर 23.0, नाहन 18.2, भराड़ी 13.6 व घमरूर में 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है।
तापमान में आएगा ये बदलाव
वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद, अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। 25 और 26 जून को अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.4, सुंदरनगर 24.3, भुंतर 23.0, कल्पा 15.4, धर्मशाला 15.2, ऊना 23.0, नाहन 20.8, केलांग 14.0, पालमपुर 19.0, सोलन 21.2, मनाली 20.7, कांगड़ा 22.5, मंडी 24.2, बिलासपुर 25.9, हमीरपुर 26.7, चंबा 24.1, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 11.8, नारकंडा 15.7, भरमाैर 19.7, रिकांगपिओ 19.3, कसाैली 19.3, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 14.5 व ताबो में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.