फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Orange alert for heavy to very heavy rain in ten districts

Himachal Weather: सावधान रहें लोग! दस जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 31 Jul 2024 08:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 08:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले को छोड़कर शेष दस जिलों में गुरुवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather Orange alert for heavy to very heavy rain in ten districts
रिज मैदान शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को धर्मशाला, कांगड़ा, नाहन और शिमला में बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा। किन्नौर और लाहौल-स्पीति छोड़कर शेष दस जिलों में गुरुवार को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना के अलग-अलग स्थानों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


धर्मशाला में बुधवार दोपहर तीन से पांच बजे तक 81 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा में 18, नाहन में 16, धौलाकुआं में 12, शिमला में 8 मिलीमीटर बारिश हुई। घुमारवीं में भी कुछ देर भारी बारिश हुई। कुल्लू में बारिश नहीं होने से लोगों को भारी उमस से परेशान होना पड़ रहा है। ऊना जिले में बुधवार सुबह बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर होते-होते मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली। बुधवार सुबह ऊना, हरोली, अंब, बंगाणा में 20 मिनट तक बारिश हुई। मंगलवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 19.0, कल्पा में 17.4, धर्मशाला में 22.1, ऊना में 24.2, नाहन में 23.5, सोलन में 22.2, मनाली में 20.3, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 26.1, बिलासपुर में 26.5, हमीरपुर में 26.8 और चंबा में 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 35.6
हमीरपुर 34.8
चंबा 34.6
मंडी 33.2
ऊना 33.0
कांगड़ा 32.4
सोलन 31.2
नाहन 28.7
धर्मशाला 28.0
मनाली 27.7
शिमला 25.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed