{"_id":"66b626fb3eab45098503c7a2","slug":"himachal-weather-orange-alert-for-heavy-rain-on-saturday-know-the-complete-update-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम, जानें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम, जानें पूरा अपडेट
Fri, 09 Aug 2024 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:58 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 128 सड़कें, 44 बिजली ट्रांसफार्मर और 67 पेयजल योजनाएं ठप रहे।
विज्ञापन
शिमला में हिमलैंड के समीप भारी बारिश से हुआ भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी का दरकना जारी है। भूस्खलन से शुक्रवार को 20 घंटे एनएच ठप रहा। इससे हजारों लोग परेशान रहे। वहीं, वीरवार रात 9 बजे खोतीनाला के पास पहले बड़ा ट्राला पलट गया फिर रात 11 बजे नौ मील के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मंडी नेशनल हाईवे 13 घंटे बंद रहा। रात भर लोग गाड़ियों में ही फंसे रहे। शुक्रवार सुबह एनएच यातायात के लिए एकतरफा बहाल किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उधर, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को धर्मशाला में 13 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 128 सड़कें, 44 बिजली ट्रांसफार्मर और 67 पेयजल योजनाएं ठप रहे। वीरवार रात धर्मशाला, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 अगस्त तक प्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
बारिश और भूस्खलन से नुकसान
मंडी में भारी बारिश और भूस्खलन से एक घर व चार गोशालाओं को नुकसान हुआ है। उधर, जोगिंद्रनगर की बजगर खड्ड में तेज बहाव में बहती हुई बाइक बरामद हुई। इसमें बाइक चालक के बहने की आशंका। पुलिस तथ्य जुटा रही है। कुल्लू की सैंज घाटी में पागलनाला और त्रेहड़ा के बीच शुक्रवार सुबह 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरा। इस कारण घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कुल्लू के बागीशियाड़ी गांव में भूस्खलन से घरों में पानी और मलबा घुस गया। 200 सेब के पेड़ भी धंस गए। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, बिलासपुर में 34.2, कांगड़ा में 31.1, चंबा में 32.4, हमीरपुर में 30.6, मंडी में 30.0, सोलन-नाहन में 28.2, धर्मशाला में 27.5, मनाली में 25.4 और शिमला में 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन