फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather On 14th and 15th August 2024 Hindi News Bad weather till August 19

Himachal Weather: कल और परसों के लिए बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Tue, 13 Aug 2024 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 07:50 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार और वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather On 14th and 15th August 2024 Hindi News Bad weather till August 19
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम मिलाजुला रहा। धर्मशाला और कांगड़ा में जहां बादल बरसे, वहीं राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में धूप खिली। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार और वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में जारी बारिश के चलते मंगलवार शाम तक 213 सड़कें, 218 बिजली ट्रांसफार्मर और 131 पेयजल योजनाएं ठप रहीं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह और दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई। शाम को शहर में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली। मंगलवार को कांगड़ा में 28 और धर्मशाला में 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार रात को धर्मशाला में 25, बिलासपुर में 4, सोलन में 3 और शिमला में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, धर्मशाला में 20.0, ऊना में 23.0, नाहन में 23.1, केलांग में 13.4, सोलन में 19.0, मनाली में 16.2, कांगड़ा में 22.6, मंडी में 23.0, बिलासपुर में 25.2, हमीरपुर में 24.0 और चंबा में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  34.0
बिलासपुर 34.0
भुंतर 32.7
चंबा  32.4
कांगड़ा  32.1
मंडी 30.0
सोलन 28.0
धर्मशाला  27.5
शिमला  22.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed