फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Night temperatures in 10 districts of state are below 10 degrees Celsius, chills increase

Himachal Weather: हिमाचल के 10 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम, ठिठुरन बढ़ी, इतने दिन साफ रहेगा माैसम

Sat, 22 Nov 2025 01:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Nov 2025 01:17 PM IST
सार

 राज्य के बिलासपुर(नेरी) और सिरमौर( पांवटा साहिब) को छोड़कर सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Night temperatures in 10 districts of state are below 10 degrees Celsius, chills increase
कोकसर में झरना जमकर ठोस बर्फ बना, देखने उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य के बिलासपुर(नेरी) और सिरमौर( पांवटा साहिब) को छोड़कर सभी जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के 12 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम चल रहा है। ताबो, कुकुमसेरी और केलांग व कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लगातार शुष्क माैसम के बीच पारा गिरने से जनजातीय क्षेत्र लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर व चंबा के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में नाले-झरने व झीले ठोस बर्फ में तब्दील होने लगे हैं।

विज्ञापन

बर्फ की कैद में झरना...
लाहौल के कोकसर के समीप धारा वाटरफाल ने सर्दियों की ठिठुरती ठंड में कमाल कर दिया है। झरना जमकर ठोस बर्फ में तब्दील हो गया है और उसके चमकते बर्फीले रूप को देखने के लिए पर्यटक उमड़ पड़े हैं। फोटोग्राफी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले लोग इस अनोखी छटा का लुफ उठा रहे हैं जबकि ठंडी हवा और बर्फ की चादर ने पूरे इलाके को सर्दियों का जादुई दृश्य बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 5.0, भुंतर 4.0, कल्पा -1.0, धर्मशाला 7.4 , ऊना 8.0, नाहन 8.9, केलांग -4.0, पालमपुर 4.5, सोलन 4.6, मनाली 2.1, कांगड़ा 6.7, मंडी 7.1, बिलासपुर 9.5, हमीरपुर 6.2, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुफरी 4.5, कुकुमसेरी -3.8, नारकंडा 2.1, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.6, सेऊबाग 2.8, बरठीं 7.5, कसाैली 8.6, सराहन 5.4, देहरा गोपीपुर 8.0, पांवटा साहिब 12.0, ताबो -6.6, नेरी 11.4, बजाैरा में 5.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
वहीं बिलासपुर और सुंदरनगर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद  अगले 3-4 दिनों तक धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के अगले 2-3 दिनों में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान
उधर, अधिकतम तापमान भी बीते दिनों के मुकाबले कुछ कम हुआ है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, हमीरपुर में 24.2, बिलासपुर में 23.9, नाहन में 23.7, मंडी में 23.6, कांगड़ा-सोलन में 23.0, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 16.0, मनाली में 14.4, कल्पा में 13.3 और केलांग में 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed