फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather News Today: 47 roads including Himachal two NH disrupted, coldest night of season in Lahaul

बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बरकरार, हिमाचल दो एनएच समेत 47 सड़कें बंद, लाहौल में सीजन की सबसे ठंडी रात

Sun, 13 Dec 2020 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather News Today: 47 roads including Himachal two NH disrupted, coldest night of season in Lahaul
लाहौल-स्पीति - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। प्रदेश में 47 सड़कें और नेशनल हाइवे 305 और एनएच 3 अभी बहाल नहीं हुए हैं। परिवहन निगम के करीब 50 रूट बंद हैं। ताजा हिमपात के बाद प्रदेश के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी के बाद दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। आधा दर्जन अन्य सड़कें और छह ट्रांसफार्मर बंद हैं। 

विज्ञापन

चंबा जिले में रविवार को 29 मार्ग बंद रहे। चंबा-भरमौर मार्ग लाहल धांक, खड़ामुख के पास पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से खुलता और बंद होता रहा।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में सोमवार से मौसम 19 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। शिमला में रविवार को दिन भर धूप खिली रही, जबकि शाम के समय धुंध छा गई। लाहौल-स्पीति जिले में शनिवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद घाटी में मौसम तो खुल गया है, लेकिन तापमान में भारी गिरावट आई है। केलांग में शनिवार को तापमान माइनस 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दावा किया जा रहा है कि रोहतांग दर्रे के साथ सटे कोकसर में शनिवार की रात को न्यूनतम पारा माइनस 20 डिग्री तक लुढ़क गया था।
विज्ञापन


केलांग में -10.7 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे कम -10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कल्पा -4.6, भुंतर 2.0, कुफरी 2.1, डलहौजी 2.1, पालमपुर 2.5, शिमला 3.2, धर्मशाला 3.4, सोलन 4.0, मंडी 4.1, चंबा 4.4, सुंदरनगर 4.7, कांगड़ा 7.0,  ऊना 8.8, हमीरपुर 9.2,  बिलासपुर 9.5 और नाहन 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


23.0 डिग्री सेल्सियस रहा ऊना का अधिकतम तापमान  
ऊना का अधिकतम तापमान  23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा केलांग -3.8, डलहौजी 6.5, कल्पा 6.7, धर्मशाला 12.2, शिमला 13.7, भुंतर 16.5, चंबा 16.5, कांगड़ा 18.1,  सोलन 19.0, सुंदरनगर 19.3, ऊना 19.7, नाहन 20.4, बिलासपुर 22.0 और हमीरपुर 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed