फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather News Dense fog in Himachal Hamirpur

Himachal Weather: हिमाचल के हमीरपुर में छाया घना कोहरा, ठंड से लोगों का हाल बेहाल

Fri, 27 Jan 2023 01:09 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Jan 2023 01:09 PM IST
सार

प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 219 सड़कें अवरुद्ध हैं। 382 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather News Dense fog in Himachal Hamirpur
हिमाचल में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। हमीरपुर में सर्दी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अधिक ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। खासकर सुबह सवेरे स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। उधर, कहीं-कहीं घना कोहरा भी दिख रहा है। 

विज्ञापन

प्रदेश में मौसम तो खुल गया है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। सूबे में चार नेशनल हाईवे समेत 219 सड़कें अवरुद्ध हैं। रोहतांग दर्रा नेशनल हाईवे-03, जलोड़ी दर्रा नेशनल हाईवे-305 ग्रांफू से लोसर नेशनल हाईवे-505 और नेशनल हाईवे दारचा-सरचू पूरी तरह अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 136 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 55, कांगड़ा में 2, किन्नौर और सिरमौर में 3-3 सड़कें अवरुद्ध हैं।

विज्ञापन


कुल्लू में 10, मंडी में सराज उपमंडल में 4 और शिमला में रामपुर, चौपाल और डोडरा क्वार उपमंडल की 6 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेश भर में 382 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट है। चंबा, डलहौजी, तीसा, सलूणी,  भरमौर, पांगी, भटियात उपमंडलों में 354 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।  किन्नौर में 9, ऊना में 3, मंडी में 1 और लाहौल-स्पीति में 15 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। वहीं 72 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित है। चंबा जिले के डलहौली, सलूणी, भटियात और भरमौर उपमंडल में 70 और लाहौल,उदयपुर में एक-एक जलापूर्ति योजना प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed