{"_id":"64f9d3cfbd46cd15cd0251b3","slug":"himachal-weather-monsoon-slows-down-in-september-mercury-crosses-38-degrees-in-una-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: सितंबर में कम हुई मानसून की रफ्तार, ऊना में पारा 38 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: सितंबर में कम हुई मानसून की रफ्तार, ऊना में पारा 38 डिग्री पार
Thu, 07 Sep 2023 11:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:30 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद अब सितंबर में मानसून की रफ्तार कम हो गई है।
विज्ञापन
मौसम साफ रहने से फिर तपने लगे पहाड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जुलाई और अगस्त में भारी बारिश के बाद अब सितंबर में मानसून की रफ्तार कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 सितंबर तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिया की संभावना जताई है। बाकि क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, 1 से 7 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 68 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
इस अवधि में 38 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है जबकि इस वर्ष सितंबर के पहले सप्ताह में 12 मिलीमीटर की बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के सभी जिलों में इस दौरान सामान्य से कम बादल बरसे। ऊना में सामान्य से 99 फीसदी, कुल्लू में 98, लाहौल-स्पीति में 97, सिरमौर-किन्नौर में 84, सोलन में 82, हमीरपुर में 74, शिमला में 73, मंडी में 58, बिलासपुर में 56, चंबा में 54 और कांगड़ा में 36 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। मानसून सीजन के दौरान 24 जून से सात सितंबर तक प्रदेश में सामान्य से 27 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
उधर, गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.7, कांगड़ा में 34.4, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर-चंबा में 34.2, मंडी में 33.6, नाहन में 32.8, सोलन में 32.6, धर्मशाला में 31.0, रिकांगपिओ में 30.1, मनाली में 27.4 और शिमला में 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन