फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather may deteriorate from this day, fog alert also issued, Tabo's temperature dropped to minus 5.5

Himachal Weather: इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम, कोहरे का भी अलर्ट, ताबो का पारा माइनस 5.5 डिग्री तक गिरा

Thu, 14 Nov 2024 03:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देर रात, सुबह के समय भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather may deteriorate from this day, fog alert also issued, Tabo's temperature dropped to minus 5.5
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर और ऊना के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा पड़ने से परेशानी बढ़ गई है। कई स्थानों पर 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रह गई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देर रात, सुबह के समय भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 17 और 18 नवंबर को बल्ह घाटी (मंडी), सुजानपुर (हमीरपुर) और ऊना के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ECO Tourism: सैलानियों व एडवेंचर के शौकीनों के लिए खुशखबर, बीड़ बीलिंग में शुरू होंगी ईको टूरिज्म गतिविधियां

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शीतलहर बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में भी न्यूनतम तापमान गिर गया है।आज आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। विभाग के अनुसार 15 और 16 नवंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
गुरुवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। जबकि 13 नवंबर को 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसी तरह सुंदरनगर 7.7, भुंतर 5.5, कल्पा 1.5, धर्मशाला 11.5, ऊना 11.2, नाहन 13.1, केलांग 0.4, पालमपुर 8.5, सोलन 7.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 9.6, मंडी 9.3, बिलासपुर 12.4, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.4, डलहाैजी 11.8, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी -1.2, नारकंडा 5.2, भरमाैर 7.8, रिकांगपिओ 4.9, धाैलाकुआं 13.2, समदो 1.4, कसाैली 12.9, ताबो -5.9, मशोबरा 8.6, सैंज 7.7 व बजाैरा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

धुंध से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार
 मैदानी जिलों में धुंध छंटने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को धुंध के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई और देरी से हिमाचल पहुंचीं। नई दिल्ली से ऊना आने वाली सुपरफास्ट वंदेभारत ट्रेन ऊना में करीब 54 मिनट देरी से पहुंची।  साप्ताहिक हजूर साहिब नांदेड़, हिमाचल एक्सप्रेस और हरिद्वार से ऊना आने वाली ट्रेनें भी करीब एक घंटे देरी से पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed