फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ECO Tourism: सैलानियों व एडवेंचर के शौकीनों के लिए खुशखबर, बीड़ बीलिंग में शुरू होंगी ईको टूरिज्म गतिविधियां

Thu, 14 Nov 2024 12:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

 प्रदेश में वन विभाग की छह ईको टूरिज्म साइट्स को मंजूरी मिली है। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
Eco tourism activities will start in Bir Billing , it is famous for adventure activities, this is how to reach
बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में वन विभाग की छह ईको टूरिज्म साइट्स को मंजूरी मिली है। इससे यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा और पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश सचिवालय में आयोजित ईको टूरिज्म सोसाइटी की कार्यकारी समिति की 16वीं बैठक में इको टूरिज्म साइट के तौर पर मंजूरी दी गई है। इन साइटों में बीड़ बीलिंग भी शामिल है।  बीड़ बिलिंग दुनिया की बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट है। दुनिया भर के पैराग्लाइडर और पर्यटक यहां की खूबसूरती निहारने व एडवेंचर के लिए पहुंचते हैं। 

Eco tourism activities will start in Bir Billing , it is famous for adventure activities, this is how to reach
बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग। - फोटो : संवाद

सैलानियों और एडवेंचर के शौकीनों का लगता है तांता
गर्मियों के दौरान यहां सैलानियों और एडवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यह स्थल प्रशिक्षण, उपकरण और रोमांचक अनुभवों के साथ शानदार दृश्य प्रदान करने का काम करता है।  बीड़ और चौंतड़ा में तिब्बतीयन मोनेस्ट्री भी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक तिब्बतीयन मठ में उकेरी गई कलाकृतियों को देखने पहुंचते हैं। 
 

Eco tourism activities will start in Bir Billing , it is famous for adventure activities, this is how to reach
पैराग्लाइडिंग - फोटो : संवाद

जानें कहां है बीड बिलिंग 
बीड़,हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जोगिंद्रनगर घाटी के पश्चिम में स्थित एक गांव है। बीड़ को भारत का पैराग्लाइडिंग कैपिटल के रूप में जाना जाता है। बीड़ आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र है। बीड़ कई बौद्ध मठों और एक बड़े स्तूप के साथ तिब्बती शरणार्थियों का घर है। बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए टेकऑफ साइट है और लैंडिंग साइट बीड़ है, सामूहिक रूप से इसे बीड बिलिंग कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eco tourism activities will start in Bir Billing , it is famous for adventure activities, this is how to reach
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप - फोटो : संवाद

हवाई मार्ग से पहुंच सकते है बीड़
गगल हवाई अड्डा बीड़ बिलिंग से निकटतम हवाई अड्डा है, जो बीड़ बिलिंग से केवल 68 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा लगातार उड़ानों के माध्यम से दिल्ली से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Eco tourism activities will start in Bir Billing , it is famous for adventure activities, this is how to reach
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन की भी सुविधा
बैजनाथ का अपना रेलवे स्टेशन है जिसका नाम बैजनाथ पापरोल रेलवे स्टेशन है जो कांगड़ा के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यह कांगड़ा नैरो गेज रेल पर स्थित है और पठानकोट, कंगड़ा और पलामपुर जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed