Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी इलाके और तपे, ऊना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार
प्रदेश में मौसम साफ होते ही मैदानी इलाके और तपना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में इस सीजन में अधिकतम तापमान पहली बार 30 डिग्री पार हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही मैदानी इलाके और तपना शुरू हो गए हैं। शनिवार को ऊना में इस सीजन में अधिकतम तापमान पहली बार 30 डिग्री पार हुआ। चटक धूप खिलने से पहाड़ों में भी पसीने छूटने लगे हैं। शिमला का पारा भी शनिवार को 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 18 और 19 मार्च को प्रदेश के उच्च क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा, शिमला और मंडी के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में 20 मार्च तक मौसम साफ बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में दोबारा बदलाव आने का पूर्वानुमान है।शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.2, कांगड़ा 27.5, मंडी 27.7, सुंदरनगर-भुंतर 27.0, नाहन 25.5, चंबा 26.6, सोलन 25.0, नाहन 25.5, धर्मशाला 24.4, शिमला 20.0, मनाली 16.3, कल्पा 13.8 और केलांग में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 20 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।
दो एनएच सहित 270 सड़कें, 169 बिजली ट्रांसफार्मर अभी ठप
प्रदेश में शनिवार शाम तक दो नेशनल हाईवे मनाली-लेह और आनी-कुल्लू सहित 270 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 169 बिजली ट्रांसफार्मर भी अभी बंद हैं। लाहौल-स्पीति जिला में सबसे अधिक 245, किन्नौर में नौ और चंबा में छह सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीति में 92, चंबा में 41 और किन्नौर में 36 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 7.7
कुकुमसेरी - 4.1
कल्पा - 0.5
रिकांगपिओ 2.2
मनाली 4.7
शिमला 7.5
धर्मशाला 11.2