फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light snowfall on the peaks, heavy rain in Banjar of Kullu disrupted the CM's program

Himachal Weather: चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुल्लू के बंजार में भारी बारिश ने सीएम के कार्यक्रम में डाला खलल

Wed, 28 May 2025 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 05:30 PM IST
सार

कुल्लू की बंजार घाटी की तीर्थन वैली में बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Light snowfall on the peaks, heavy rain in Banjar of Kullu disrupted the CM's program
शिमला में भारी बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बुधवार को सात जिलों में बारिश हुई। राजधानी शिमला और धर्मशाला में झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, कुल्लू-लाहाैल की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री पार हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


बुधवार को नाहन, भुंतर, मंडी, चंबा, कल्पा, कांगड़ा, धौलाकुआं और बजौरा में बारिश दर्ज की गई। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई। बारिश होने से मुख्यमंत्री की शाई रोपा में हुई जनसभा में भी खलल पड़ा। भारी बारिश के चलते उन्हें अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। धर्मशाला में शाम करीब 5 बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में भी कुछ देर बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद मौसम फिर साफ हो गया और धूप खिली। कांगड़ा जिले में दोपहर बाद मौसम खराब हुआ। पालमपुर सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा में दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों के पसीने निकाले। छह मध्य पर्वतीय जिलों में एक जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहने की संभावना है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम शुष्क बना रहेगा। उधर, मंगलवार देर रात चुराह उपमंडल के चांजू क्षेत्र की ग्राम पंचायत देहरा के गांव मौरा में भी ओलावृष्टि और तेज बारिश से नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी मक्की की फसल पूरी तरह से बह गई है। राजकीय मिडल स्कूल धार के खेल मैदान और आंगन में मलबा भर गया है। बुधवार स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
भुंतर में 15.2

बरठीं में 11.2
कटौला में 11.1

कंडाघाट में 10.4
बजौरा में 9.2

बंजार में 8.0
सोलन में 6.2

शिलारू में 4.4
बैजनाथ में 3.0

कुकुमसेरी में 2.8
केलांग में 2.0

कल्पा में 1.2

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 40.6

नेरी 37.4
बिलासपुर 37.0

कांगड़ा 35.9
बरठीं 35.3

सुंदरनगर 35.1
मंडी 34.6

चंबा 33.4
भुंतर 32.2

कसौली 30.5
नाहन 29.7

सोलन 29.0
धर्मशाला 27.0

शिमला 24.4
मनाली 24.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed