फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather is expected to remain clear for six days, 95 percent less rain than normal in post monsoon se

Himachal Weather: छह दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश

Mon, 14 Oct 2024 01:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 01:31 PM IST
सार

 प्रदेश के सभी भागों में आगामी छह दिनों के दाैरान माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, आज राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather is expected to remain clear for six days, 95 percent less rain than normal in post monsoon se
शिमला में छाए हल्के बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में आगामी छह दिनों के दाैरान माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, आज राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 20 अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को शिमला में 11.8 डिग्री सेल्यिसय रहा। इसी तरह सुंदरनगर में  न्यूनतम तापमान 13.1, भुंतर 11.1, कल्पा 5.4, धर्मशाला 14.6, ऊना 15.2, नाहन 17.8, केलांग 3.0, पालमपुर 11.2, सोलन 13.0, मनाली 7.9, कांगड़ा 13.8, मंडी 15.7, बिलासपुर 16.5, चंबा 14.0, डलहाैजी 13.4, कुकुमसेरी 1.9, धाैलाकुआं 18.4, समदो 6.1, कसाैली 14.1, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 11.5, मशोबरा 11.9 व सैंज में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश
पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 14 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 95 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं। जबकि कांगड़ा में सामान्य से 95, किन्नाैर 97, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 66 व ऊना में 31 फीसदी कम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed