{"_id":"668940f3d2dd1017070eb461","slug":"himachal-weather-in-the-first-10-days-of-monsoon-clouds-rained-82-percent-more-than-normal-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon in Himachal: मानसून के पहले 10 दिन सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon in Himachal: मानसून के पहले 10 दिन सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश
Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:00 AM IST
सार
दस दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 82 फीसदी अधिक बादल बरसे। 27 जून से छह जुलाई तक प्रदेश में 74 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
हिमाचल में झमाझम बरसे बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून सीजन के पहले दस दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 82 फीसदी अधिक बादल बरसे। 27 जून से छह जुलाई तक प्रदेश में 74 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 40 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और ऊना जिला में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। जिला मंडी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में 27 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश किया था। 27 जून से 6 जुलाई तक आठ जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में बादल झमाझम बरसे।
विज्ञापन
इस दौरान बिलासपुर में सामान्य से 58, चंबा में 90, हमीरपुर में 83, कांगड़ा में 166, कुल्लू में 83, मंडी में 234, शिमला में 121 और सोलन में 48 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। किन्नौर जिला में सामान्य से 24, लाहौल-स्पीति में 79, सिरमौर में 36 और ऊना में 10 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, एक से छह जुलाई के दौरान प्रदेश में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में इस दौरान 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में 35 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन