फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: In June the rain was less than normal, heavy rain alert for a week in many parts of the sta

Himachal Weather: जून में सामान्य से कम बरसे बादल, एक सप्ताह तक कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 01 Jul 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

1 से 30 जून तक प्रदेश में 51 एमएम बारिश दर्ज की गई।  इस अवधि में 102.5 एमएम बारिश को सामान्य माना गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: In June the rain was less than normal, heavy rain alert for a week in many parts of the sta
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जून में बादल सामान्य से 49 फीसदी कम बरसे हैं। 1 से 30 जून तक प्रदेश में 51 एमएम बारिश दर्ज की गई।  इस अवधि में 102.5 एमएम बारिश को सामान्य माना गया है।  हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा जिलों में काफी कम बारिश हुई। जबकि, शिमला और सोलन में थोड़ी राहत रही।  मौसम विभाग ने पूरे भारत में जून में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया था।  प्रदेश में अलग-अलग स्तरों पर इसकी कमी देखी गई। बारिश कम होने से किसान और  बागवान चिंतित हैं।

विज्ञापन


बारिश की कमी से कृषि उपज पर नकारात्म प्रभाव पड़ने की आशंका है। जो मानसून की बारिश पर बहुत अधिक  निर्भर है। इस दौरान सभी 12 जिलों में कम बारिश हुई। हालांकि, जून के अंत में मानसून ने रफ्तार पकड़ी। इस दौरान शिमला  के अलावा कुछ अन्य जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। 2023 की बात करें तो 26 जून तक राज्य में सिर्फ 39.5 मिमी बारिश हुई थी। जो इस अवधि के लिए सामान्य 84.3 मिलीमीटर से कम थी, यानी इसमें 53 प्रतिशत की कमी आई। 

विज्ञापन

जिला       कितनी कम बारिश
बिलासपुर     -53.3
चंबा     -60
हमीरपुर     -67
कांगड़ा     -67
किन्नौर     -61
कुल्लू     -49
लाहौल स्पीति  -37
मंडी     -52
शिमला     -19
सिरमौर    -51
सोलन     -21
ऊना     -47

सात दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में सात दिनों में भारी बारिश का अलर्ट है। 1 व 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 3 से 7 जुलाई के लिए येलो अलर्ट है। सोमवार दिन को शिमला में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। बीते 24 घंटों के दौरान पांवटा साहिब में 38.2, भोरंज 28.4, कांगड़ा 11.2, मनाली 10.0, देहरा गोपीपुर 6.3, पच्छाद 2.0, बिलासपुर 2.0, कंडाघाट 1.1, सुंदरनगर 1.0, धौलाकुआं 1.0 व नाहन में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। चंबा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का  अलर्ट नहीं है। 
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला 17.5, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 21.7, कल्पा 14.5, धर्मशाला 21.9, ऊना 25.0, नाहन 23.9, पालमपुर 20.5, सोलन 21.2, मनाली 18.2, कांगड़ा 25.0, मंडी 23.9, बिलासपुर 24.8, हमीरपुर 25.3, चंबा 24.7, जुब्बड़हट्टी 21.6, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 11.8, नारकंडा 14.2, रिकांगपिओ 18.5, धौलाकुआं 24.9, बरठीं 25.0, समदो 16.6, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 19.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 13.1, मशोबरा 17.3, सैंज 21.0 और बजौरा में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

पीडब्ल्यूडी कर्मियों की छुट्टियां रद्द
प्रदेश में मानसून के चलते लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के चारों जोन के चीफ इंजीनियरों को फील्ड का दौरा करने को कहा है। सड़कों और पुलों के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण मंत्री हर सप्ताह मानसून से हुए नुकसान को लेकर सचिवालय में बैठक करेंगे। इस समय 13 हजार कर्मचारी फील्ड में हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने मानसून के चलते सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने को लेकर 500 मशीनें लगाई हैं।

इसके साथ ही लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं, अधिशासी अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता सहित सुपरवाइर, पोकलेन, डोजर, रोबोट, जेसीबी ऑपरेटर, बेलदार इत्यादि को हर वक्त सड़क पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।  हिमाचल प्रदेश में अगले महीने से सेब सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसी स्थिति में सड़कें बंद न हों, इसको लेकर पहले से ही इंतजाम करने को कहा है। बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते हिमाचल सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में भी अलग से टीमें गठित होंगी, जो समय-समय पर नदी नालों का दौरा करती रहेंगी। नालों में पानी का बहाल बढ़ने से सूचना सरकार को देने को कहा है। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 36.0
बिलासपुर 36.3
बजौरा 35.4
कांगड़ा 34.0
चंबा 34.8
धौलाकुआं 34.3
बरठीं 33.7
मंडी 33.8
हमीरपुर 33.6
रिकांगपिओ 32.7
नाहन 30.0
भुंतर 36.6
सैंज 33.1
ताबो 32.7
समदो 31.8
कल्पा 28.1
धर्मशाला 29.6
सोलन 29.5
शिमला 24.6
मनाली 28.7
सुंदरनगर 34.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed