फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather:imd forecast of rainfall in mid and high hill area from this day.

Himachal Weather: मैदानी जिलों में एक सप्ताह तक माैसम साफ, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दिन से बारिश के आसार

Tue, 14 May 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2024 06:08 PM IST
सार

कम ऊंचाई वाले व मैदानी भागों में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में इन भागों में पारा  और चढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather:imd forecast of rainfall in mid and high hill area from this day.
शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले व मैदानी भागों में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में इन भागों में पारा  और चढ़ने के आसार हैं। वहीं मध्य व उच्च पर्वतीय सभी क्षेत्रों में भी 16 मई तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में 20 मई तक माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 17 मई को राज्य में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में लगातार 20 मई तक माैसम खराब बना रह सकता है। उधर, मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।  नेरी का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 40.4
ऊना 39.4
शिमला 26.4
सुंदरनगर 35.2
भुंतर 33.2
धर्मशाला 31.9
कल्पा 21.7
नाहन 33.2
सोलन 32.5
मनाली 25.1
कांगड़ा 35.0
मंडी 35.7
बिलासपुर 37.6
हमीरपुर 31.4
चंबा 35.1
जुब्बड़हट्टी 29.6
रिकांगपिओ 27.2
धाैलाकुआं 37.9
बरठीं 36.5
सेऊबाग 31.3
कसाैली 28.8
बजाैरा 35.4

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 13.2, कल्पा 6.4, धर्मशाला 18.9, ऊना 15.2, नाहन 19.5, केलांग 3.0, पालमपुर 15.5, सोलन 13.6, मनाली 5.6, कांगड़ा 15.6, मंडी 13.7, बिलासपुर 14.5, हमीरपुर 15.6, चंबा 13.8, डलहाैजी 16.1, जुब्बड़हट्टी 18.6, कुफरी 12.8, कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 9.4, भरमाैर 11.2, रिकांगपिओ 9.3, धाैलाकुआं 16.9, कसाैली 19.1, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 10.5, देहरा गोपीपुर 21.0, ताबो 5.9, मशोबरा 13.7, नेरी 21.8 और बजाैरा में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed