फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state for four days, Meteorological Department issues y

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

Wed, 27 Mar 2024 07:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 07:25 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। प्रदेश में दो दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state for four days, Meteorological Department issues y
शिमला में बिगड़ा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। 29 व 30 मार्च के लिए कई स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 व 31 मार्च के लिए कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। 1 व 2 अप्रैल को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों को छोड़कर प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। 

विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार रात को ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, नाहन और पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। देहरा गोपीपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को प्रदेश के सात क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। ऊना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 14.8, भुंतर 14.2, कल्पा 6.0, धर्मशाला 16.6, ऊना 17.2, नाहन 17.0, केलांग 2.4 , पालमपुर 15.0, सोलन 11.5, मनाली 10.2, कांगड़ा 17.1, मंडी 15.2, बिलासपुर 17.2, चंबा 15.5, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 14.8, कुफरी 10.3 , कुकुमसेरी 3.9, नारकंडा 7.3, भरमौर 11.7, रिकांगपिओ 10.0, सेऊबाग 13.8, धौलाकुआं 16.8, बरठीं 16.2, कसौली 13.3, पावंटा साहिब 17.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
बुधवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 30.6, कांगड़ा में 30.3, मंडी में 31.0, बिलासपुर में 30.9, धौलाकुआं में 31.4, बरठीं में 30.8, चंबा में 29.8, हमीरपुर में 29.0, भुंतर में 29.8, धर्मशाला में 27.0, नाहन में 26.7, सोलन में 28.5, रिकांगपिओ में 24.0, मनाली में 22.5, शिमला में 22.4, कुफरी में 16.1, कल्पा में 19.5 और केलांग में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

रोहतांग दर्रा में गिरे फाहे
 जिले में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। जबकि दिन के समय मौसम साफ रहा। सोलंगनाला से लेकर लाहौल के सिस्सू, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी और बर्फ में जमकर अठखेलियां कीं।

रोहतांग दर्रा में गिरे फाहे
कुल्लू। जिले में बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। जबकि दिन के समय मौसम साफ रहा। सोलंगनाला से लेकर लाहौल के सिस्सू, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी और बर्फ में जमकर अठखेलियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed