फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state for five days, yellow alert for five districts

Himachal Weather Updates : हिमाचल में अब पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट

Sun, 09 Mar 2025 01:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Mar 2025 01:18 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in state for five days, yellow alert for five districts
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 मार्च  को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 11 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
10 मार्च को चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। जबकि कुल्लू व मंडी में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का अलर्ट है। 12 से 14 मार्च  तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमा है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 7.0,भुंतर 5.5, कल्पा -0.4, धर्मशाला 5.1, ऊना 5.9, नाहन 11.5, केलांग -6.9, पालमपुर 6.0, सोलन 7.4, मनाली 2.1, कांगड़ा 8.8, मंडी 8.0, बिलासपुर 7.1, चंबा 7.5, डलहाैजी 7.9, कुकुमसेरी -6.9, जुब्बड़हट्टी 8.5, भरमाैर 4.7, सेऊबाग 2.8, धाैलाकुआं 8.5, बरठीं 6.6, सराहन 5.5 व ताबो में -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed