फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of these districts for five days, alert of h

Himachal Weather: इन जिलों के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, तापमान में भी आएगा बदलाव

Mon, 07 Apr 2025 01:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 01:41 PM IST
सार

प्रदेश के पांच जिलों के कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। चार जिलों के कुछ स्थानों पर दो दिन गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of these districts for five days, alert of h
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के कई भागों में पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।  माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8, 9 और 12 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि  निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है।  

विज्ञापन

चार दिनों बाद तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। आज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन जिले के कुछ स्थानों पर 7  और 8 अप्रैल को गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन भुंतर व धर्मशाला और सुंदरनगर में गर्म हवाएं चलीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 13.4, भुंतर 10.0, कल्पा 7.4, धर्मशाला 15.9, ऊना 12.0, नाहन 17.1, केलांग 0.5, पालमपुर 14.5, सोलन 11.4, मनाली 9.6, कांगड़ा 15.3, मंडी 14.6, बिलासपुर 13.2, चंबा 11.3, कुफरी 11.8, कुकुमसेरी 0.9, सेऊबाग 8.3, बरठीं 12.1, कसाैली 16.7, पांवटा साहिब 19.0 व  देहरा गोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed