फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of Himachal for six days,

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए जिलावार माैसम पूर्वानुमान

Wed, 12 Mar 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Mar 2025 05:36 PM IST
सार

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 12 से 17 मार्च तक माैसम खराब रहने की संभावना है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts of Himachal for six days,
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मे प्रदेश में 12 मार्च की रात से 16 मार्च की शाम तक गरज के साथ बारिश की गतिविधि शुरू होने की संभावना है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।  विभाग के अनुसार आज राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 13, 14 और 16 मार्च को कई स्थानों पर और 15 मार्च को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 17 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 मार्च को राज्य में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन

जिलावार माैसम पूर्वानुमान
13 मार्च की सुबह से 16 मार्च 2025 की शाम तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बर्फबारी की संभावना है। 12 मार्च की रात से 16 मार्च की शाम तक सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू के शेष भागों में अनेक स्थानों पर गरज के साथ हल्की से  मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं राज्य के पर्यटन स्थलों मनाली, सोलंग घाटी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में  बर्फबारी हो सकती है। शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।


विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 9.2, भुंतर 7.5, कल्पा 1.2, धर्मशाला 5.2, ऊना 8.8, नाहन 13.1, केलांग -2.4, पालमपुर 11.7, सोलन 9.4, मनाली 5.2, कांगड़ा 13.0, मंडी 10.4, बिलासपुर 9.5, डलहाैजी 7.8, कुकुमसेरी -2.1, सेऊबाग 6.5, बरठीं 9.2, सराहन 5.2, पांवटा साहिब 15.0, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो -3.0 व नेरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed