फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts for six days, fog alert also

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में आज रात से छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट

Wed, 15 Jan 2025 02:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 02:04 PM IST
सार

 माैसम विज्ञान की ओर से राज्य के कई भागों में आज रात से छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts for six days, fog alert also
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज रात से माैसम फिर करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान की ओर से राज्य के कई भागों में आज से छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। उधर, राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी है। राज्य के छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है।

विज्ञापन

इन जिलों में बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 21 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी तरह आज रात सहित 17, 18, 19 और 20 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, किन्नाैर, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी व शिमला जिले के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में तापमान गिरने की संभावना, कोहरे का भी अलर्ट
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 15 से 19 जनवरी तक निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं 16 जनवरी  को निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, सुंदरनगर 2.0, भुंतर 0.3, कल्पा -0.8, धर्मशाला 5.0, ऊना 1.7, नाहन 6.5, केलांग -9.1, पालमपुर 2.0, मनाली 0.6, कांगड़ा 4.2, मंडी 2.9, बिलासपुर 3.5, हमीरपुर 2.9, डलहाैजी 4.9, कुफरी 2.2, कुकुमसेरी -12.1, नारकंडा 1.7, भरमाैर 1.1, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 0.0, धाैलाकुआं 5.4, बरठीं 2.3, समदो -9.0, कसाैली 5.6, सराहन 1.3, ताबो -13.2 व बजाैरा में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed