फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts for seven days from today

Himachal Weather: रोहतांग समेत किन्नौर, कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर हिमपात, तापमान में गिरावट

Sat, 18 Jan 2025 09:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने की संभावना है। राज्य के कई भागों में आगामी सात दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts for seven days from today
हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित किन्नौर, कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर दोबारा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। जनजातीय जिला किन्नौर की अधिकांश ऊंची पहाड़ियों में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब तक यातायात व्यवस्था भी पटरी पर नहीं लौट पाया है।

विज्ञापन


जिले के किन्नौर कैलाश, जौर खंडन, नाको के रियोपुरगिल, सांगला कंडा, पानपो कंडा, छितकुल की थौला पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। दोपहर बाद रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक फाहे गिरते रहे। अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गई, लेकिन छोटे वाहनों व बसों के लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीं हाईवे 305 भी बंद है। लाहौल में 129 सड़कें व कुल्लू में 10 सड़कें बंद हैं। उधर, राज्य के पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। कई भागों में लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

जानें किन क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 से 21 व 24 जनवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि 22 व 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। वहीं निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। जबकि 22 जनवरी  को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 5.2, भूंतर 2.5, कल्पा -1.8, धर्मशाला 4.0, ऊना 3.8, नाहन 7.0, केलांग -9.5, पालमपुर 5.0, मनाली 2.1, कांगड़ा 7.5, मंडी 6.1, बिलासपुर 6.6, हमीरपुर 6.4, चंबा 5.3, डलहाैजी 6.7, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 4.6, कुकुमसेरी -5.9, नारकंडा 1.1, भरमाैर 3.3, रिकांगपिओ 1.5, बरठीं 5.5, समदो -7.3, कसाैली 7.9, सराहन 0.2, ताबो -11.9 व बजाैरा में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

उधर, शनिवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 21.1, बिलासपुर में 20.9, ऊना में 20.6, कांगड़ा में 19.9, नाहन-धर्मशाला में 17.8, सोलन में 18.5, शिमला में 16.0, मनाली में 12.5 और कल्पा में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed