फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts for four days from March 21, hailstorm alert

Himachal Weather: कई भागों में 21 मार्च से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार, ओलावृष्टि का अलर्ट

Wed, 20 Mar 2024 10:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 10:54 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में 21 मार्च से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall in many parts for four days from March 21, hailstorm alert
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 21 मार्च से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय कई स्थानों पर 21 से 24 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। वहीं, मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। 25 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 21 व 22 मार्च को कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, बुधवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन

शिमला, मनाली में मार्च 2022 के बाद सबसे अधिक पारा
शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार को मार्च 2022 के बाद इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। मार्च 2023 के दौरान शिमला में सबसे अधिक पारा 20.4 और मनाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस ही रिकॉर्ड हुआ है।  सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 29.4, भुंतर 29.0, कल्पा 16.4, धर्मशाला 25.8, ऊना 31.0, नाहन 27.1, केलांग 7.4, सोलन 27.5, मनाली 22.1, कांगड़ा 29.7, मंडी 29.8 , बिलासपुर 30.4, चंबा 28.3, जुब्बड़हट्टी 24.8, कुफरी 16.4, नारकंडा 14.3, रिकांगपिओ 21.3, सेऊबाग 27.7, धौलाकुआं 30.6 और बरठीं में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 6.3, कल्पा 1.2, धर्मशाला 12.0, ऊना 9.2, नाहन 13.8, केलांग -4.6, सोलन 6.5, मनाली 4.1, कांगड़ा 10.4, मंडी 6.2, बिलासपुर 8.6, हमीरपुर 9.8, चंबा 9.4, डलहौजी 8.2, जुब्बड़हट्टी 11.0, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी -3.9, नारकंडा 1.2, रिकांगपिओ 5.4, पांवटा साहिब 15.0 और देहरा गोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed