फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal weather: imd forecast of rain and snowfall for six days in many parts of state

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन मौसम खराब रहने के आसार, जानें पूर्वानुमान

Tue, 26 Mar 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 06:44 PM IST
सार

 एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात और दूसरा 29 मार्च से सक्रिय होने की संभावना है। 

विज्ञापन
himachal weather: imd forecast of rain and snowfall for six days in many parts of state
हिमाचल में मौसम खराब रहने की संभावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 31 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। एक पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात और दूसरा 29 मार्च से सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश मध्य और उच्च पर्वतीय स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।

विज्ञापन

 मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में सुबह और शाम के समय भी ठंडक कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 से 31 मार्च तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 10.5, भुंतर 9.0, कल्पा 4.6, धर्मशाला 13.6, ऊना 12.0, नाहन 16.3, केलांग -2.2 , पालमपुर 10.5, सोलन 11.0, मनाली 5.6, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.6, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 13.0, चंबा 12.5, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 0.6, नारकंडा 6.0, भरमौर 8.7, रिकांगपिओ 8.8, सेऊबाग 8.0, धौलाकुआं 13.2, बरठीं 11.2, समदो 1.9, पावंटा साहिब 15.0, सराहन 4.5 और देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

 

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, बिलासपुर में 29.4, मनाली में 28.8, कांगड़ा में 28.1, मंडी-चंबा में 27.6, सोलन में 26.0, सुंदरनगर में 26.9, भुंतर में 26.2, नाहन में 25.5, धर्मशाला में 24.1, शिमला में 19.7, कल्पा में 17.8, नारकंडा में 15.8 और केलांग में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
 

देवधार के पास भूस्खलन से कुल्लू-मनाली फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे देवधार में भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। फोरलेन सड़क पर क्रेट वायर सहित बड़े पत्थर आ गए हैं। देवधार में भूस्खलन के चलते यहां पर एकतरफा ही वाहनों की आवाजाही चलाई जा रही है। देवधार में भूस्खलन का सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया गया है। बरहाल लोगों को सड़क बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed