फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: imd forecast of heavy rain in the state, Clouds rained heavily in Shimla

Himachal Weather: शिमला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 28 Jun 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से लगातार सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of heavy rain  in the state, Clouds rained heavily in Shimla
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार शाम करीब 4:00 फिर झमाझम बारिश शुरू हुई। बीती रात भी यहां भारी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से शहर में जगह-जगह भूस्खलन से नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज से लगातार सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अंधड़ चलने का अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

4 जुलाई तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने का पूर्वानुमान है। 28 जून से 1 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन में भारी बारिश की संभावना है। इस साल मानसून सामान्य रहने के आसार हैं। जिला प्रशासन ने नदी-नालों के समीप न जाने की दी हिदायत जारी की है। एचआरटीसी चालकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 

24 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई थी वर्ष 2023 में
वर्ष 2023 के दौरान मानसून सीजन ने कहर बरपाया था। प्रदेश के इतिहास में बीते वर्ष पहली बार सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश होने से बाढ़ और बादल फटने की घटनाएं हुई। करीब 500 लोगों की मौत हुई थी। 15 हजार लोग बेघर हुए थे। इस दौरान प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 21.3, भुंतर 22.3, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.9, ऊना 23.0, नाहन 23.9, पालमपुर 19.0, सोलन 20.3, मनाली 18.5, कांगड़ा 23.4, मंडी 23.4, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 22.8, चंबा 23.5, जुब्बड़हट्टी 18.0, कुफरी 14.4, रिकांगपिओ 18.3, धौलाकुआं 26.3, बरठीं 22.5, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 11.3, सैंज 21.5 और बजौरा में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

कहां कितना अधिकतम तापमान
 स्थान का नाम
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
भुंतर  37.0
कांगड़ा 36.0
बरठीं  36.3
बिलासपुर 36.3
चंबा 36.8
ऊना 34.4
सुंदरनगर  35.9
मंडी  35.8
बजौरा बजौरा
सेऊबाग 34.9
हमीरपुर  35.7
नाहन  31.2
सोलन 30.2
धर्मशाला 30.2
मनाली 29.4
शिमला 23.8
रिकांगपिओ  29.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed