फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: heavy rainfall Yellow and orange alert for three in state

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और अंधड़ चलने का अलर्ट, 29 जून तक मौसम खराब

Fri, 23 Jun 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 07:56 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 29 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: heavy rainfall Yellow and orange alert for three in state
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हुई है। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। डैहर की बरोटी पंचायत में भंत्रेहड़ नाले का पानी गीता देवी के दो मंजिला मकान में घुस गया और अंदर रखा सामान भी खराब हो गया है। सतलुज नदी भी उफान पर है।

विज्ञापन


प्रदेश में छह दिनों तक मौसम खराब
प्रदेश में छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है।  23, 24 व 27 जून के लिए मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। जबकि 25 व 26 जून के लिए  भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के कई भागों में 29 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। शिमला व अन्य भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है।
विज्ञापन


 वहीं, गुरुवार रात को घाघस (बिलासपुर) में 108.0, पंजगाईं (बिलासपुर) 88.0, कांगड़ा 66.7, स्लापड़(मंडी) 66.2, काहू (बिलासपुर) 50.2 और नादौन (हमीरपुर) में 40.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बता दें  प्रदेश में प्री मानसून शुरू हो गया है। 26 जून के बाद मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.3, सुंदरनगर 23.8, भुंतर 21.2, कल्पा 14.5, धर्मशाला 23.2, ऊना 26.2, नाहन 23.3, केलांग 10.9, पालमपुर 22.0, सोलन 21.6, मनाली 17.5, कांगड़ा 24.6, मंडी 24.6, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 26.7, चंबा 24.7, डलहौजी 10.6,  जुब्बड़हट्टी 21.0, कुफरी 17.3, कुकुमसेरी 11.0, नारकंडा 15.5, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 20.2, सेऊबाग 22.2, धौलाकुआं 27.6, बरठीं 24.9, मशोबरा 18.8, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 20.5 और देहरागोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 35.6, शिमला 25.2, सुंदरनगर 33.1, भुंतर 34.5, कल्पा 25.4, नाहन 28.0, केलांग 27.0, सोलन 30.0, मनाली 29.2, कांगड़ा 33.6, मंडी 34.1, बिलासपुर 34.0, हमीरपुर 34.1, चंबा 33.9, डलहौजी 25.4, जुब्बड़हट्टी 28.4, कुफरी 22.4, कुकुमसेरी 30.8, नारकंडा 21.2, रिकांगपिओ 31.5, सेऊबाग 32.9, धौलाकुआं 31.7, बरठीं 32.6 और  मशोबरा में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed