फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather: heavy rain in shimla and other parts of state, darkness during the day

Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश, मनाली-लेह मार्ग बंद

Mon, 16 Oct 2023 05:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर/नाहन/सोलन/ऊना/चंबा/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर/नाहन/सोलन/ऊना/चंबा/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 05:14 PM IST
सार

येलो अलर्ट के बीच हिमाचल  प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। धुंध से शिमला में सोमवार सुबह 9:00 बजे ही अंधेरा हो गया।

विज्ञापन
Himachal Weather: heavy rain in shimla and other parts of state, darkness during the day
चंबा के लक्कड़मंडी में बर्फबारी, शिमला में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में झमाझम बारिश हुई। शिमला में सोमवार सुबह 9:00 बजे ही अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से राजधानी का मौसम ठंडा हो गया है। सुबह करीब 8:45 बजे तेज हवाओं के साथ राजधानी में बूंदाबांदी शुरू हुई। धुंध के चलते अंधेरा इतना बढ़ गया कि गाड़ियों को हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, चंबा जिले के लक्कड़मंडी में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत पांच मार्गों पर भूस्खलन से यातायात बाधित रही। 

विज्ञापन

विज्ञापन


लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे
सोमवार सुबह बिलासपुर जिले में बारिश और तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। लोग घरों से गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। मक्की की कटाई के बाद जिले भर में किसान रबी फसलों की बिजाई के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राजीव ने बताया कि 25 अक्तूबर से रबी की फसल का सीजन शुरू होगा। यह बारिश कृषि के लिए बहुत लाभदायक है। कांगड़ा जिले में धौलाधार की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ है। जबकि जिले के निचले भागों में बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिनों तक खराब रहेगा मौसम
वहीं, सिरमौर जिले में भी अंधड़ के साथ बारिश दर्ज की गई। सोलन और ऊना जिले में भी मौसम खराब बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को भी अधिकतर भागों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 18 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 से मौसम साफ होने के आसार हैं। 


210 वाहन हुए आरपार, फिर बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग 
कुल्लू। दो दिनों से मौसम खराब होने से मनाली-लेह मार्ग पर फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि, सोमवार सुबह तीन दिन बाद सामरिक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया था, लेकिन चार घंटे बाद दोपहर बाद 2:00 बजे फिर से बंद हो गया। जिंगजिंबार व बारालाचा में ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे अवरूद्ध हो गया। लेकिन सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे 210 वाहन आरपार हुए। इसके बाद मौसम ने करवट ली और ताजा बर्फबारी के बाद मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इसके लिए दारचा में तैनात पुलिस जवान भी अलर्ट हो गए हैं।

कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रा में ताजा बर्फबारी, क्षेत्र में कड़ाके की ठंड

 किन्नौर, रामपुर और आनी क्षेत्र में बारिश की वजह से पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जलोड़ी दर्रा में दो इंच से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही सामान्य है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। किन्नौर जिले में भी मौसम खराब होने से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में अभी उंचाई वाले क्षेत्रों में 40 प्रतिशत बागवानों ने सेब का तुड़ान नहीं किया है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।
 

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 13.0, भुंतर 10.1, कल्पा 3.0, धर्मशाला  15.2, ऊना 15.6, नाहन 16.1, केलांग 1.4, पालमपुर 12.5, सोलन 11.7, मनाली 6.1, कांगड़ा 15.4, मंडी 13.0, बिलासपुर 17.0, चंबा 13.9, डलहौजी 7.9, जुब्बड़हट्टी 11.5, कुफरी 8.8, कुकुमसेरी 2.1, नारकंडा 7.6, रिकांगपिओ 6.8, सेऊबाग 8.5, धौलाकुआं 16.9, बरठीं 15.4,  मशोबरा 10.8, पावंटा साहिब 22.0, सराहन 8.5 और देहरागोपीपुर में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 

गेहूं और सब्जियों की फसल को बारिश से मिली संजीवनी

प्रदेश में बारिश से गेहूं और सब्जियों की फसल को फायदा मिला है। बिजाई के दौरान बारिश से गेंहू की फसल को लाभ मिलने की संभावना है। टमाटर की तैयार फसल के लिए भी बारिश संजीवनी बन कर बरसी है। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में तैयार मटर की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद बताई जा रही है। धनिया, लहसुन, सरसों, मूली, शलगम, मेथी की फसल के लिए भी बारिश लाभदायक साबित होगी। इन दिनों आगामी फसल के लिए प्याज, बंदगोभी और फूलगोभी की पनीरी तैयार की जा रही है।

इस पर भी बारिश का कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि बागवान इन दिनों बगीचों में घास की कटाई का काम कर रहे हैं। बारिश के कारण यह काम प्रभावित हुआ है। कृषि विशेषज्ञ सुनील ठाकुर ने बताया कि जहां गेहूं की बिजाई हो गई है या होनी है दोनों ही स्थिति में यह बारिश फायदेमंद है, हालांकि थोड़ी और बारिश होगी तो अधिक लाभ मिलेगा। टमाटर सहित अन्य सब्जियों की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed