फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain in Himachal's capital Shimla and other areas, drains overflowing

Himachal Weather: राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश, चंबा में अंधड़ से मकान की छत उड़ी

Fri, 30 May 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 May 2025 05:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। शिमला में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain in Himachal's capital Shimla and other areas, drains overflowing
हिमाचल में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह बदले मौसम के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला, कांगड़ा और मंडी में झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। अंधड़ चलने से चंबा, मंडी और कांगड़ा में कई घरों की छतें उड़ गईं और बिजली तार क्षतिग्रस्त हुए। शनिवार और रविवार को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन



राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे से दस बजे तक जोरदार बारिश हुई। इस कारण शहर में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। नाले उफान पर आ गए। कई जगह सड़कों व पैदल रास्तों पर मलबा जमा हो गया। धर्मशाला में भी सुबह भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ धूप खिली। कुल्लू, लाहौल और मंडी में भी शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। कुल्लू के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की चोटियों के साथ लाहौल और धौलाधार की पहाड़ियों और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


बर्फबारी कृषि के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। चंबा जिले में सुबह बारिश होने से विकास खंड सलूणी के खड़कौटा में दर्शन कुमार के मकान की छत अंधड़ से उड़कर खेत में जा गिरी। मंडी जिले में भी कई घरों की छतें उड़ गईं। पेड़ गिरने से बिजली तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कुछ इलाकों में बिजली भी गुल रही। जोगिंद्रनगर में खेतों में अत्यधिक नमी होने के कारण किसान धान की पनीरी नहीं बीज पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन के कई क्षेत्रों में भी अंधड़ के साथ बारिश हुई। जिले में करीब 12 ट्रांसफार्मर ठप होने से कई जगह बिजली सप्लाई बंद रही। सिरमौर जिला में मलबा और पत्थर आने से एनएच और संपर्क सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 उतरी के पास भूस्खलन के चलते दो घंटे बंद रहा। इस दौरान एक कार और लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ऊना जिला में शुक्रवार सुबह से अंधड़ चला।




 

ऊना में बारिश से साथ चला अंधड, सोलन में झमाझम बरसे बादल
ऊना जिले में गुरुवार देर रात रात मौसम ने अचानक से करवट बदली है। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही जिले भर में अंधड़ चला।  सोलन जिले में सुबह करीब 7:00 बजे से बारिश शुरू हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया है। बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को आई। सुबह अभिभावकों को बच्चे बारिश में स्कूल छोड़ने पड़े। हालांकि, इससे किसानों और बागवानों को राहत मिली है। नकदी फसलों के लिए बारिश की जरूरत थी। 

इतने दिन जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 मई  को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू, जबकि 1 जून को सोलन, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दाैरान अंधड़ चलने का अलर्ट भी है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। प्रदेश के कई भागों में 5 जून तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 30 मई से 3 जून के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 और 5 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 1 जून तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू में जमकर बरसे बादल 
कुल्लू। जिला कुल्लू में मौसम ने करवट लेते हुए किसानों को राहत दी है। रोहतांग दर्रा, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क व लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि जिला कुल्लू में भारी बारिश बारिश हुई। लाहौल के निचले इलाकों में भी बादल जमकर बरसे हैं। इससे आलू की बिजाई कर रहे किसानों के लिए संजीवनी बनी है।

चंबा में झमाझम बारिश, सलूणी के खड़कौटा में अंधड़ से मकान की छत उड़ी
चंबा जिले में मौसम के बदले मिजाज के बाद हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की। वहीं विकास खंड सलूणी के अधीन आने वाले खड़कौटा में दर्शन कुमार के मकान की छत अंधड़ से उड़कर खेतों में जा गिरी। गनीमत, ये रही कि मकान की छत उड़ने के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद प्रभावित परिवार ने संबंधित क्षेत्रीय पटवारी, पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed