फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heat wave in eight districts of Himachal Pradesh relief expected from 18 To 21 June

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में चली लू, इस दिन से राहत के आसार

Sun, 16 Jun 2024 12:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सिरमौर में लू चली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 18 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
Heat wave in eight districts of Himachal Pradesh relief expected from 18 To 21 June
शिमला में तेज धूप से बचने के लिए लोग ले रहे छाते का सहारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सिरमौर में लू चली। सूबे के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। लगातार बढ़ रही गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम पारा चढ़ने से रात को भी राहत नहीं मिल रही है। 17 जून तक प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 18 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। जून के अंत तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को चटक धूप खिली। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी सूरज की तपिश बढ़ी है। प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत लेने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री चल रहा है।

विज्ञापन


मैदानी राज्यों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला के अधिकांश होटलों में इन दिनों सैलानियों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 20.4, धर्मशाला में 25.8, ऊना में 22.7, नाहन में 26.1, सोलन में 21.0, मनाली में 13.1, कांगड़ा में 23.3, मंडी में 20.4, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर में 21.3, चंबा में 21.2, डलहौजी में 19.9, धौलाकुआं में 24.5, कसौली में 24.2, देहरा गोपीपुर में 27.0 और पांवटा साहिब में 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्र   अधिकतम तापमान 
ऊना  42.8
धौलाकुआं      42.8
बिलासपुर  42.6
हमीरपुर 41.8
चंबा   40.8
बरठीं     40.8
सुंदरनगर  40.4
कांगड़ा   40.3
मंडी 40.1
नाहन  38.6
धर्मशाला  36.1
सोलन    36.0
मनाली  30.5
शिमला 30.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed