{"_id":"6540c30aa62704dbc70f7b2c","slug":"himachal-weather-fresh-western-disturbance-likely-to-affect-state-from-november-1-chances-of-rain-and-snowfa-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में एक नवंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में एक नवंबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
Tue, 31 Oct 2023 05:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:55 PM IST
सार
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एक नवंबर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में एक नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन एक नवंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे दो व तीन नवंबर को राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बारिश की संभावना है। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। चार नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 7.8, भुंतर 6.5, कल्पा 4.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 12.0, नाहन 15.5, केलांग 1.3, पालमपुर 10.5, सोलन 7.9, मनाली 6.1, कांगड़ा 11.5, मंडी 8.3, बिलासपुर 11.8, चंबा 11.2, डलहौजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 12.8, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 0.8, नारकंडा 7.6, रिकांगपिओ 6.6, सेऊबाग 6.5,धौलाकुआं 13.4, बरठीं 11.8, समधो 3.4, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम तापमान 21.1, सुंदरनगर 28.2, भुंतर 28.8, कल्पा 19.1, धर्मशाला 27.0, ऊना 30.5, नाहन 27.0, केलांग 16.0, सोलन 26.5, मनाली 20.3, कांगड़ा 29.2, मंडी 27.4, बिलासपुर 29.2, चंबा 28.3, डलहौजी 18.2, जुब्बड़हट्टी 23.6, कुफरी 16.4, नारकंडा 15.6, रिकांगपिओ 21.8, सेऊबाग 24.3, धौलाकुआं 29.6 और बरठीं में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन