फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Fresh snowfall in Rohtang, cloudy skies in Shimla, and mercury hits 39 degrees in Una.

Himachal Weather: रोहतांग में फिर हुई बर्फबारी, शिमला में छाए रहे बादल, ऊना में 39 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 05 Jun 2026 09:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 09:05 PM IST
सार

कुल्लू घाटी के निचले इलाकों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Fresh snowfall in Rohtang, cloudy skies in Shimla, and mercury hits 39 degrees in Una.
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतांग सहित और ऊंची चोटियों पर शुक्रवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। कुल्लू घाटी के निचले इलाकों में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। पहाड़ों पर छह दिन से लगातार बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। इससे प्रदेश मौसम सुहावना बना हुआ है। कुल्लू में जून के महीने में भी सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं, भूस्खलन और चट्टानें गिरने से भरमौर-पठानकोट हाईवे बंद हो गया था। यह हाईवे 16 घंटे बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हो पाया।

विज्ञापन
Trending Videos

इन जिलो में अंधड़, ओलावृष्टि का अलर्ट

भरमौर और जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश ने राहत दी। मंडी, धर्मशाला, ऊना और हमीरपुर में शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना जिले में शुक्रवार सुबह कुछ समय के लिए बादल छाए रहे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप निकलने से दोपहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। शनिवार को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में अंधड़,बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य क्षेत्रों में भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान

ऊना 39.0
बिलासपुर 37.5
नेरी 35.4
बरठीं 34.8
मंडी 34.6
कांगड़ा 34.5
सुंदरनगर 34.4
धर्मशाला 33.0
नाहन 32.0
सोलन 29.0
शिमला 22.6
मनाली 21.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed