फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather forecast snowfall and rainfall

एक सप्ताह तक चलेगा बारिश-बर्फबारी का दौर, केलांग में पारा -0.9 पहुंचा

Mon, 13 Nov 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Nov 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
himachal weather forecast snowfall and rainfall

हिमाचल में सोमवार से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है। एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 19 नवंबर तक मैदानी क्षेत्रों में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। रविवार को पूरे प्रदेश में बादलों की लुकाछिपी से ठंड बढ़ गई है। केलांग का न्यूनतम पारा -0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। राजधानी शिमला में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में धुंध छाने लगी है। इससे फसलों को भी नुकसान हो रहा है। शुष्क मौसम के कारण सांस और गले की बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

himachal weather forecast snowfall and rainfall

हिमाचल में लंबे समय बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 14 से 18-19 नवंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं। एक सप्ताह तक मौसम खराब ही बना रहेगा। रविवार को शिमला, कल्पा, केलांग, मनाली और डलहौजी का अधिकतम पारा भी 20 डिग्री से नीचे आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed