फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather forecast rain in shimla today

बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग नहीं जा सके सैलानी, शिमला सहित कई जिलों में बरसे बादल

Fri, 12 Mar 2021 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
himachal weather forecast rain in shimla today
मनाली के सोलंगनाला स्थित फातरू में बर्फ के दीदार को पहुंचे सैलानी मस्ती करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

येलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। ताजा बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल बरसे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में 18 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों में 15 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। शुक्रवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। दोपहर के समय अटल टनल रोहतांग की तरफ जाने करने वाले पर्यटकों को नॉर्थ पोर्टल से ही वापस भेजा गया। खराब मौसम के चलते पर्यटकों को सिस्सू जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर बूंदाबांदी जारी रही। कांगड़ा जिले में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 25.8, नाहन 25.3, कांगड़ा 23.9, सुंदरनगर 23.3, धर्मशाला 19.4, भुंतर 18.8, शिमला 14.4 और कल्पा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.9, कल्पा 1.4, मनाली 5.4, कुफरी 5.5, डलहौजी 6.1, सोलन 8.4, शिमला 8.6, धर्मशाला 9.0, ऊना 12.8 और नाहन में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed