फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Forecast of heavy rains in Himachal from July 29 to August 1

Himachal Weather: मानसून की बेरुखी जारी, धर्मशाला, शिमला, नाहन और सुंदरनगर में ही बरसे बादल

Fri, 26 Jul 2024 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Jul 2024 06:53 PM IST
सार

हिमाचल में 29 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Forecast of heavy rains in Himachal from July 29 to August 1
रिज मैदान, शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी है। गुरुवार रात को धर्मशाला, शिमला, नाहन और सुंदरनगर में ही बादल बरसे। शुक्रवार को अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश में शनिवार और रविवार को भी कुछ ही क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 29 जुलाई से मानसून के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जगह हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को नाहन में 29, नेरी में 10, मंडी में 8 और धर्मशाला में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। मैदानी जिलों में उमस से लोग बेहाल है। कई जगह दो हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। गुरुवार रात को शिमला में 50, धर्मशाला में 53, सुंदरनगर में 45, धौलाकुआं में 31, डलहौजी में 11, मनाली में 10, मंडी में 6 और नाहन में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर में 22.1, भुंतर में 22.5, कल्पा में 16.8, धर्मशाला में 23.2, ऊना में 24.7, नाहन में 25.2, केलांग में 13.9, सोलन में 22.0, मनाली में 14.9, कांगड़ा में 23.8, मंडी में 25.2, बिलासपुर में 25.5, हमीरपुर में 26.7 और चंबा में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  37.4
सुंदरनगर 36.7
बिलासपुर 34.8
मंडी  34.5
कांगड़ा  34.4
चंबा 34.4
हमीरपुर 33.5
सोलन 30.2
धर्मशाला 29.0
नाहन  26.6
शिमला 24.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed