{"_id":"64fc48ab3c65395edd072e33","slug":"himachal-weather-forecast-for-six-days-thousands-of-houses-collapsed-so-far-in-monsoon-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन मौसम खराब रहने के आसार, मानसून में अब तक 2560 घर ढहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन मौसम खराब रहने के आसार, मानसून में अब तक 2560 घर ढहे
Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
सार
मानसून सीजन में 24 जून से 8 सितंबर तक 417 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 152 की सड़कों हादसों में मौत हो गई।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम संबंधी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। गगल में 45, नगरोटा सूरियां 22, धर्मशाला 17, देहरा गोपीपुर 15, जोगिंद्रनगर और मंडी में 4-4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास भागों में शनिवार दिन में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। जबकि रात करीब 11:00 हल्की बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 21.2, भुंतर 20.5, कल्पा 11.1, धर्मशाला 18.4, ऊना 24.5, नाहन 23.2, केलांग 10.4, पालमपुर 18.5, सोलन 19.5, मनाली 16.6, कांगड़ा 20.0, मंडी 20.8, बिलासपुर 23.9, चंबा 22.8, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 14.5, कुकुमसेरी 11.6, नारकंडा 12.7, रिकांगपिओ 15.0, सेऊबाग 19.0, धौलाकुआं 25.6, बरठीं 23.5, समधो 13.1, मशोबरा 15.2, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 17.0 और देहरागोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शनिवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 33.6, ऊना में 33.2, बिलासपुर में 32.4, चंबा में 31.8, कांगड़ा-मंडी में 31.3, सुंदरनगर में 31.2, सोलन में 29.4, धर्मशाला में 28.0, मनाली में 25.2 और शिमला में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
इस मानसून सीजन में अब तक 10915 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 8 सितंबर तक 418 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 153 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 412 घायल हुए हैं। राज्य में 2560 घर ढह हो गए हैं। 10915 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5691 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.58 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 164 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।