Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast for a week, with temperatures likely to rise

Himachal Weather: लाहौल में हिमस्खलन, प्रदेशभर में इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार

Sat, 11 Oct 2025 08:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

बीआरओ के 70 आरसीसी के जवानों ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा दर्रे से बर्फ हटाकर मनाली-लेह सामरिक मार्ग को बहाल कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather forecast for a week, with temperatures likely to rise
लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी में गोंदला में हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा।  उधर, लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी में गोंदला के सामने लगती पहाड़ियों से मौसम साफ होते ही हिमस्खलन होना शुरू हो गया है। शनिवार को दोपहर बाद पहाड़ी से अचानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि, इससे क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मौसम खुलने से लाहौल वासियों को राहत मिली है। मनाली-लेह मार्ग पर वनवे वाहनों की आवाजाही जारी है। शनिवार को लेह से मनाली की तरफ वाहनों को छोड़ा गया। वहीं दारचा में फंसे करीब 300 ट्रकों में से 150 को लेह के लिए भेजा गया। अभी भी 150 ट्रक दारचा में रुके हैं। बर्फबारी के बाद दो दिनों में मनाली-लेह मार्ग पर लगभग 400 वाहन आरपार हुए हैं। लाहौल में अभी 56 सड़कों केे साथ 33 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। कुल्लू में 35 सड़कें और 20 ट्रांसफार्मर बंद चल रहे हैं। गोंदला पंचायत के प्रधान सूरज ठाकुर ने बताया कि गोंदला के वामतट रालिंग गांव के पास से यह हिमस्खलन हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानिए माैसम पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी आज धूप खिली हुई है। धूप खिलने से मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार राज्य में 11 से 17 अक्तूबर तक माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्टेशनों के न्यूनतम व अधिक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5, सुंदरनगर 13.9, भुंतर 11.0, कल्पा 3.2, धर्मशाला 11.9, ऊना 14.0, नाहन 14.3, केलांग -1.0, पालमपुर 10.0, सोलन 12.4, मनाली 6.1, कांगड़ा 14.2, मंडी 15.6, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 14.7, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 2.3, नारकंडा 6.5, भरमाैर 8.5, रिकांगपिओ 7.3, सेऊबाग 7.5, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.7, ताबो 2.4 व बजाैरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
 शनिवार को ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से दिन के समय मौसम में ठंडक भी कम हुई है। 
हमीरपुर     32.2
ऊना         31.0
बिलासपुर  30.1
कांगड़ा     28.8
नाहन        28.7
सोलन      27.3
मंडी         26.2
धर्मशाला   26.1
शिमला     22.0
मनाली      21.6
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed