{"_id":"6ad45582585cc6b83a07fb15","slug":"himachal-weather-churah-hailstorm-pea-crop-damage-keylong-kukumseri-below-zero-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मौसम: चुराह में ओलावृष्टि से मटर की फसल को नुकसान; केलांग-कुकुमसेरी में पारा शून्य से नीचे; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मौसम: चुराह में ओलावृष्टि से मटर की फसल को नुकसान; केलांग-कुकुमसेरी में पारा शून्य से नीचे; जानें अपडेट
Sun, 18 Oct 2026 10:46 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:46 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में भारी ओलावृष्टि से खेतों में मटर की फसल प्रभावित हुई है। वहीं, जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और केलांग व कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
रिज मैदान शिमला का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार शाम अचानक भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी मटर की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दूसरी ओर, जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केलांग और कुकुमसेरी में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
चुराह में ओलावृष्टि से खेतों पर बिछी सफेद चादर
चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार शाम करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। खजुआ और सेईकोठी पंचायत के औला क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों से खेतों में सफेद चादर बिछ गई। इससे खेतों में खड़ी मटर की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
केलांग और कुकुमसेरी में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। शनिवार तड़के केलांग और कुकुमसेरी में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, ताबो में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इन इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को धूप खिली रही, लेकिन शिमला में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है।

Trending Videos
शनिवार को हिमाचल के शहरों का अधिकतम तापमान:
-
ऊना: 33.2 डिग्री सेल्सियस
-
बिलासपुर: 29.5 डिग्री सेल्सियस
-
कांगड़ा: 28.6 डिग्री सेल्सियस
-
मंडी: 28.0 डिग्री सेल्सियस
-
धर्मशाला: 25.0 डिग्री सेल्सियस
-
सोलन: 24.6 डिग्री सेल्सियस
-
शिमला: 20.8 डिग्री सेल्सियस
-
मनाली: 19.5 डिग्री सेल्सियस
23 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश के सभी भागों में 23 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, चुराह में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की निगाहें अब फसल को हुए नुकसान के आकलन पर टिकी हैं।