फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Chances of rain and snowfall in many parts of Himachal for two days, fog alert in plain dist

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

Tue, 21 Jan 2025 01:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज भी राजधानी शिमला व अन्य भागों में बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Chances of rain and snowfall in many parts of Himachal for two days, fog alert in plain dist
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, शिमला में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज भी राजधानी शिमला व अन्य भागों में बादल छाए हुए हैं। उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 25 से 27 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं  23 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। जबकि 24 और 25 जनवरी को सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है।

विज्ञापन

तापमान में गिरावट की संभावना
विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 4.7, कल्पा 0.2, धर्मशाला 4.5, ऊना 5.0, नाहन 8.6, केलांग -3.2, पालमपुर 6.5, मनाली 3.9, कांगड़ा 8.0, मंडी 6.2, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 7.3, चंबा 6.0, डलहाैजी 7.0, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी -5.6, नारकंडा 5.1, भरमाैर 4.9, रिकांगपिओ 2.6, सेऊबाग 3.5, बरठीं 5.9, धाैलाकुआं 7.6, कसाैली 11.2, सराहन 7.7, पांवटा साहिब 10.0, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.3 व बजाैरा में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed