फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Chances of rain and snowfall even today Yellow alert issued for 23rd and 23rd April also

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, 22 और 23 अप्रैल के लिए भी येलो अलर्ट जारी

Sun, 21 Apr 2024 10:47 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Apr 2024 10:47 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम विभाग ने 22 और 23 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 99 सड़कें और चंबा जिले में 112 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। प्रदेश में कुल 104 सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and snowfall even today Yellow alert issued for 23rd and 23rd April also
शिमला में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 22 और 23 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। शुक्रवार रात राजधानी शिमला सहित कई जगह बादल झमाझम बरसे और पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। मौसम बदलने से केलांग और कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान एक बार फिर माइनस में चला गया है। शनिवार शाम तक लाहौल-स्पीति में 99 सड़कें और चंबा जिले में 112 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। प्रदेश में कुल 104 सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है। 133 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात को रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिंकुला के साथ बीआरओ के लिए रोहतांग, मनाली-लेह मार्ग व कुंजम दर्रा को बहाल करने का काम प्रभावित हो रहा है। जिला कुल्लू के साथ मनाली में रातभर बारिश जारी रही। सिस्सू के पास हाईवे तीन में भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग पूरी तरह बसों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा।
विज्ञापन


सिस्सू नहीं जा पाए पर्यटक
शनिवार को सैलानी सिस्सू नहीं जा सके। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय सहित ऊपरी चोटियों में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी से समूचा पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। जिला में शनिवार को 336 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चिम्मा और केरू पहाड़ के पास शनिवार सुबह 7:45 बजे भूस्खलन होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। विभागीय मशीनरी ने मलबे और पत्थरों को हटाकर हाईवे एक घंटे बाद 8:45 बजे यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां रहा कितना तापमान
उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, कुकुमसेरी में माइनस 0.3, कल्पा में 3.5, मनाली में 4.1, डलहौजी में 7.2, शिमला में 9.4, सोलन में 11.6, धर्मशाला में 14.2, मंडी में 15.1, कांगड़ा में 15.2, हमीरपुर में 17.1, नाहन में 17.3 और बिलासपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। शुक्रवार रात को शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, ऊना, नाहन, सोलन, मनाली, कांगड़ा, चंबा, डलहौजी, कुफरी, नारकंडा और भरमौर में भी बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed