फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather broke many records in May amid heavy rains

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश के बीच मौसम ने मई में तोड़े कई रिकॉर्ड, 84 फीसदी अधिक बरसे बादल

Thu, 01 Jun 2023 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 10:43 AM IST
सार

इस माह बारिश के बीच मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इस बार मई में सामान्य से 84 फीसदी अधिक बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather broke many records in May amid heavy rains
शिमला बारिश, चांशल पास सहित चोटियों पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई। इस माह बारिश के बीच मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े। इस बार मई में सामान्य से 84 फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2004 के बाद तीसरी बार मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मई में छह बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। प्रदेशभर में 116 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 63.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। माह में 15 दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और आठ दिन बूंदाबांदी और आठ दिन मौसम साफ रहा। वहीं, जिला ऊना 31 मई को पहली बार अधिक ठंडा रहा।

विज्ञापन


बुधवार को 77 सड़कें बंद रहीं
प्रदेश में बुधवार को 77 सड़कें बंद रहीं। सिरमौर में 44, चंबा में 22, कुल्लू में 11, और बिलासपुर में 1 सड़क पर यातायात बंद रहा। कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे और सोलन जिले में कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर कई जगह पहाड़ियों से पत्थर और मलबा सड़क पर आने से यातायात बीच-बीच में बाधित होता रहा। वहीं बारिश के साथ-साथ चोटियों पर बर्फबारी से अधिकतम तापमान 15 फीसदी लुढ़कने से मई में ठंड हो गई। भारी बारिश से चंबा में आठ बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए। कुल्लू के बंजार की जीभी घाटी में बिजली के तार टूटने से करीब 12 गांवों में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Lahul News: कोकसर ग्रांफू वाया कुंजम दर्रा फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर में सबसे ज्यादा, किन्नौर में कम हुई बारिश
मई में सिरमौर जिला में सबसे अधिक बादल बरसे। जिला में सामान्य से 295 फीसदी अधिक बारिश हुई। सोलन में सामान्य से 256, कांगड़ा में 141, बिलासपुर में 138, ऊना में 129, कुल्लू में 128, मंडी में 101, शिमला में 95, हमीरपुर में 77, चंबा में 69 और लाहौल-स्पीति में 28 फीसदी अधिक बारिश हुई। किन्नौर जिला में सामान्य से तीन फीसदी कम बादल बरसे। अप्रैल में सामान्य से 62 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। मार्च में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। मई में गर्मी का एहसास तीन-चार दिन से अधिक नहीं हुआ। ऊना, धौलाकुआं में सिर्फ तीन बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हुआ।


औसतन तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा
इस माह प्रदेश का औसतन तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा। अमूमन गर्मी से झुलसाने वाले मई में इस बार ठंडक ही रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पास वर्ष 2004 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2010 में 28 और 2016 में पांच फीसदी अधिक बारिश हुई थी। अन्य वर्षों में सामान्य से कम ही बादल बरसे। उधर, मार्च से मई तक इस वर्ष सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में 286.9 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2015 में इस दौरान 30 फीसदी अधिक बादल बरसे थे। तब 318 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मई के दौरान प्रदेश में पांच दिन कई क्षेत्रों में बर्फबारी और आठ दिन ओलावृष्टि भी हुई।

बारिश मिलीमीटर में
सोलन      73
डलहौजी   47
ऊना        38
धर्मशाला   30
कांगड़ा     29
शिमला    28
नाहन       28
बिलासपुर 27

अभी और सताएगा मौसम
हिमाचल में मौसम अभी और सताएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed