फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal VIP leaders face danger in Air travel helicopter

हिमाचल के वीआईपी नेताओं की जान को उड़नखटोले में खतरा, जानें पूरा मामला

Thu, 05 Dec 2019 10:19 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Dec 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Himachal VIP leaders face danger in Air travel helicopter
प्रतीकात्मक तस्वीर

जान-जोखिम में डालकर हिमाचल के वीआईपी हवाई सफर कर रहे हैं। इसका खुलासा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) के गठित दुर्घटना जांच बोर्ड की रिपोर्ट से हुआ है। डीजीसीए ने हिमाचल के मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को पत्र जारी कर पायलट पर अनावश्यक दबाव न बनाने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड और अरुणाचल में भी ऐसी घटना घटित हो चुकी है। बचाव अभियान के दौरान उत्तराखंड में कुछ लोगों को चोटें आई थीं, जबकि अरुणाचल के मुख्यमंत्री को अपनी जान गवानी पड़ी थी। इसी का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्रालय ने आगाह किया है।  

विज्ञापन


हिमाचल में पवन हंस कंपनी मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध कराती रही है। करीब छह साल पहले सरकार का इस कंपनी के साथ करार हुआ था। रिपोर्ट में भी कहा है कि हिमाचल पहाड़ी राज्य है। ऐसे में कई पायलट यहां सेवाएं देने में उपयुक्त नहीं होते।
विज्ञापन


कई बार मुख्यमंत्री के अलग-अलग जिले में एक से ज्यादा कार्यक्रम होते हैं। समय की पाबंदी के चलते कार्यक्रमों में समय पर उनका पहुंचना जरूरी होता है। ऐसे में पायलट पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक हेलीकॉप्टर की 150 किलोमीटर के सफर के बाद सर्विस और मरम्मत होना जरूरी होती है, मगर ऐसा नहीं हो पाता। हाल ही में सामने आई कैग की रिपोर्ट में भी हिमाचल सहित कई पहाड़ी राज्यों में पवन हंस के हेलीकॉप्टरों में प्रशिक्षित क्रू मेेंबर की तैनाती नहीं करने का मामला सामने आया है।


हिमाचल में पवन हंस का हेलीकॉप्टर छह महीने से खराब है। ऐसे में इस कंपनी ने करार खत्म होने तक किसी दूसरी कंपनी का हेलीकॉप्टर किराये पर लिया है। जनवरी 2020 में इस कंपनी का करार खत्म होना है। इसमें बाद स्काई वन कंपनी मुख्यमंत्री के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed