{"_id":"5b264f444f1c1b8c278b632c","slug":"himachal-vigilance-bureau-workshop-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस के अफसरों को सीबीआई-ईडी के विशेषज्ञ बताएंगे जांच की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस के अफसरों को सीबीआई-ईडी के विशेषज्ञ बताएंगे जांच की बारीकियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
एडीजी विजिलेंस डा. अतुल वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार और वित्तीय मामलों की जांच की गुणवत्ता को बेहतर बनानेे के लिए राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने कमर कस ली है। इसी के तहत ब्यूरो सोमवार से वर्कशॉप का आयोजन करने जा रहा है। इसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के विशेषज्ञ ब्यूरो स्टेट विजिलेंस के जांच अधिकारियों को जांच की बारीकियों से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन
पांच दिन चलने वाली इस वर्कशॉप में प्रदेश भर से करीब तीस अधिकारी भाग लेंगे। पिछले कुछ समय में स्टेट विजिलेंस के पास आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों की संख्या बढ़ी है। विभागीय घोटाले से लेकर विभिन्न तरह के आर्थिक अपराध के मामलों की जांच में अकसर विजिलेंस के जांच अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए विजिलेंस विभाग पांच दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है। एडीजी विजिलेंस डा. अतुल वर्मा ने बताया कि इस ट्रेनिंग वर्कशॉप में सब इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
जांच अधिकारियों को टिप्स देने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों से विशेषज्ञ व नामी जांच अधिकारी शामिल होंगे। उम्मीद जताई कि इस ट्रेनिंग के बाद जांच अधिकारियों को बड़े मामलों की जांच करने में सहूलियत मिलेगी।