फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhansabha Winter session: full OPD in AIIMS from April, Committees will be formed for FCA clearance, these issues discussed

हिमाचल: एम्स में अप्रैल से पूर्ण ओपीडी, एफसीए क्लीयरेंस को बनेंगी कमेटियां, जानें विधानसभा में किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 11 Dec 2021 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)/ शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)/ शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Dec 2021 09:08 PM IST
सार

शीत सत्र के दूसरे दिन सरकार की ओर से प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलबीर सिंह वर्मा के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनुपस्थिति में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों में एफसीए की वजह से दिक्कत आ रही है जिसे दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
himachal vidhansabha Winter session: full OPD in AIIMS from April, Committees will be formed for FCA clearance, these issues discussed
हिमाचल विधानसभा धर्मशाला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में अप्रैल 2022 से पूर्ण ओपीडी चलेगी। जुलाई से यहां मरीज भी भर्ती होंगे। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल पर लिखित में यह जानकारी दी। दिसंबर 2022 में कैंसर रोगियों को पैट स्कैन सुविधा भी एम्स में मिलना शुरू होगी। एम्स में लगने वाली पैट स्कैन मशीन प्रदेश में पहली होगी। अभी तक रोगियों को इस सुविधा के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। एम्स में सामान्य सर्जरी, ईएनटी, प्लास्टिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी समेत 18 तरह की ओपीडी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


वहीं, शीत सत्र के दूसरे दिन सरकार की ओर से प्रश्नकाल के दौरान विधायक बलबीर सिंह वर्मा के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनुपस्थिति में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विकास कार्यों में एफसीए की वजह से दिक्कत आ रही है जिसे दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एफसीए के मामलों में तेजी लाने को विधासनभा क्षेत्र, जिला स्तर व राज्य स्तर पर एक-एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो केवल इन मामलों को निपटाने का काम करेगी। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने नेरवा में बाईपास की घोषणा कर रखी है लेकिन एफसीए बाधक बना हुआ है। इससे पहले बलवीर वर्मा ने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए 72 लोगों ने अपनी निजी जमीन भी दान की है। इसके बाद भी विकास कार्य न हो पाना चिंता का विषय है।

विज्ञापन

आउटडेटेड ट्रेड को बदलेगी सरकार: मारकंडा

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी संस्थानों खासकर आईटीआई में छात्रों की इंरोलमेंट में आ रही कमी पर सरकार ने चिंता जताई है। विधायक रीना कश्यप के एक सवाल के जवाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने माना कि आईटीआई में ट्रेड बदलने की बेहद जरूरत है। कश्यप ने अपने क्षेत्र कोटी पदोग की आईटीआई में एक भी बच्चा नहीं होने की बात कही। उनका कहना था कि पंप ऑपरेटर या मोटर मैकेनिक जैसे ट्रेड होने जरूरी है। मार्कंडेय ने कहा कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह बच्चों की रुचि और उद्योगों की मांग के अनुरूप ट्रेड को आईटीआई में शामिल करे ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चे कोर्स करने आए और स्वरोजगार को अपना सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंब में इंडोर स्टेडियम जल्द : पठानिया

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि अंब में जल्दी की इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस संदर्भ में तेजी से कार्य करने को कहा गया है जो एक सप्ताह के बाद रिपोर्ट देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो काम किसी और एजेंसी को दे दिया जाएगा। उन्होंने यह आश्वासन विधायक बलवीर सिंह के अंब में इंडोर स्टेडियम की जरूरत और शीघ्र निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया।  

शिक्षा विभाग में 4000 पद भरने की प्रक्रिया जारी : गोविंद

आनी के विधायक किशोरी लाल के सवाल पर शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में प्रवक्ताओं के 84 पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 262 पद प्रवक्ताओं के स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 178 पद भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में घोषणा की है कि शिक्षा विभाग में 4000 पदों को भरा जाएगा जिनकी प्रक्रिया जारी है। जल्द ही शिक्षा विभाग की इन रिक्तियों को पूरा कर दिया जाएगा जिसके बाद पर्याप्त संख्या में प्रवक्ता शिक्षा विभाग को मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed