फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhan sabha monsoon session 2019 cm jairam statement over HP administrative tribunal

ट्रिब्यूनल बहाली का फैसला अगर सही होता तो कांग्रेस पार्टी आज विपक्ष में न होती

Thu, 29 Aug 2019 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session 2019 cm jairam statement over HP administrative tribunal
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बहाल करने का फैसला अगर सही होता तो आज कांग्रेस विपक्ष में न होती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ट्रिब्यूनल बंद करने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया। इसको लेकर पहले मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ लंबी बैठकें हुईं। उसके बाद कर्मचारी के बड़े वर्ग के साथ इस मामले में विस्तृत चर्चा हुई। उसके बाद ही इस विषय को आगे बढ़ाया गया। ट्रिब्यूनल बंद करने का आर्डिनेंस पहले पास हो चुका है। वीरवार को सिर्फ 21 हजार कर्मचारियों के मामलों को हाईकोर्ट में शिफ्ट करने पर फैसला लेना था। इसलिए एक्ट में प्रावधान करना पड़ा है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सिर्फ 6 राज्य में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल है। ओडिसा ने एक महीने पहले ही इसे बंद कर दिया है। हिमाचल में इसे इसलिए बंद करना पड़ा, क्योंकि इसमें कर्मचारियों को राहत नहीं मिल रही थी। कर्मचारी भी यही चाह रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ट्रिब्यूनल बहाल किया, लेकिन उस समय इसमें हजारों मामले लंबित पड़ गए। कर्मचारियों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। अब इन मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी और कर्मचारियों को जल्द न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

ट्रिब्यूनल बंद करना कर्मचारियों से मजाक : वीरभद्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बंद करने का निर्णय कर्मचारियों से भद्दा मजाक है। यह फैसला आनन-फानन में लिया गया। भाजपा की तानाशाह सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट में पहले ही मामले लंबित पड़े हैं। अब 21 हजार मामले और हाईकोर्ट में जा रहे हैं। इससे पेडेंसी और बढ़ेगी। 

ट्रिब्यूनल में मुलाजिमों को मिल रहा था सस्ता न्याय : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बंद करने का निर्णय कर्मचारियों के खिलाफ है। ट्रिब्यूनल में मुलाजिमों को सस्ता न्याय मिल रहा था। माकपा नेता राकेश सिंघा ने कहा कि कर्मचारियों को न्याय के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा। ट्रिब्यूनल में समय पर कर्मचारियों की सुनवाई होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed