{"_id":"593173c94f1c1b7508bdced5","slug":"himachal-two-bike-borne-youths-crushed-under-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचले बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कुचले बाइक सवार, दो युवकों की मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है।
विज्ञापन
भटोली कॉलेज के पास पेश आए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक की पहचान संजीव कुमार (29) निवासी नंगल खुर्द तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिससे दो घंटे तक लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना शव गृह में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाइक सवार संजीव कुमार अपने साथी के साथ नंगल में एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे कि भटोली कॉलेज के पास एक तेज रफ्तारी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
बाइक के ऊपर से ट्रक गुजरने के कारण दोनों युवाओं की मौके पर मौत हो गई। हादासे के दौरान घटना स्थल मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिए हैं। उधर, एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।