{"_id":"5bd5b329bdec22695176a573","slug":"himachal-transport-employee-joint-coordination-committee-statement-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकर सिंह के बढ़ते प्रभाव से घबराए कुछ नेता : समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकर सिंह के बढ़ते प्रभाव से घबराए कुछ नेता : समिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुलेरिया सहित परिवहन मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता बालकराम मोल्टा, श्रवण कुमार, सुनील कटोच, रणजीत सिंह, कुलदीप ठाकुर, राजकुमार, यशपाल शर्मा, वेद प्रकाश, कैलाश चंद, चंद्र मोहन, नंद लाल मोहन ठाकुर, संजीव ठाकुर, प्रताप ठाकुर, सतीश नड्डा, संदीप शर्मा, राम कुमार, अजय कुमार, राजन वर्मा, राजेश ठाकुर, कुलवंत ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जो कर्मचारी नेता अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हजारों कर्मचारियों के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे थे, आज एचआरटीसी में इन कर्मचारियों की जमकर खिल्ली उड़ रही है।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों ने पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर अपना माफीनामा दे दिया और परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने का लिखित प्रस्ताव पारित किया। इन कर्मचारी नेता ने अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए 2 अक्तूबर 2015 को पीटरहॉफ शिमला में एचआरटीसी के हजारों कर्मचारियों से करीब 50 लाख इकट्ठा करके परिवहन कर्मचारियों की मांगे मनवाने के बहाने एक सम्मेलन करवाया।
विज्ञापन
जिसका आज तक भी किसी को हिसाब - किताब नहीं दिया गया इतना ही नहीं 14 जून 2016 के आंदोलन के लिए भी परिवहन कर्मचारियों के करीब 10 लाख का दुरुपयोग कर पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली से माफी या मांगने को ही खर्च कर दिये थे। इन्होंने कहा कि आज यह नेता परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह के बढ़ते प्रभाव से घबराए हुए हैं।
विज्ञापन